Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bilaspur medical businessman blackmailing four lakh extortion case

बिलासपुर: दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर दवा व्यापारी से 4 लाख की वसूली, युवती पर केस दर्ज

Sun, 15 Nov 2026 01:03 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 15 Nov 2026 01:03 PM IST
सार

बिलासपुर में पूर्व कर्मचारी पर दवा व्यापारी को तस्वीरें वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर करीब 4 लाख रुपये वसूलने का आरोप है। पुलिस ने जबरन वसूली का केस दर्ज किया।

विज्ञापन
bilaspur medical businessman blackmailing four lakh extortion case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मेडिकल व्यवसायी से ब्लैकमेल कर करीब चार लाख रुपये ऐंठने का गंभीर मामला उजागर हुआ है। आरोपी युवती पूर्व में व्यवसायी की दुकान में ही कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य करती थी। आरोपी ने व्यापारी को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने और उसकी तस्वीरें प्रसारित करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूले। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉम्प्लेक्स में दवा व्यापार करने वाले विशाल गोयल (480 ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2015 में तोरवा लॉयल रेसीडेंसी की निवासी सुखमति उर्फ प्रिया(35) उनके पास काम की तलाश में आई थी। जरूरतमंद होने के कारण उन्होंने उसे अपनी दुकान में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में नौकरी पर रख लिया था।
विज्ञापन


नौकरी के दौरान बढ़ीं दोनों की नजदीकियां
काम के दौरान दवा व्यापारी और कंप्यूटर ऑपरेटर युवती के बीच बातचीत और मेलजोल बढ़ गया। दोनों कई बार साथ में बाहर घूमने भी जाने लगे। इस दौरान ही युवती ने मोबाइल फोन में व्यापारी की तस्वीरें खींचकर रख लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ वर्षों के बाद युवती का विवाह महाराष्ट्र में हो गया और वह ससुराल चली गई। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही वह पति को छोड़कर बिलासपुर लौट आई। आरोपी युवती ने फिर से दवा व्यापारी से संपर्क साध लिया और पुरानी जान-पहचान का हवाला देकर दोबारा नजदीकी बढ़ाने का प्रयास करने लगी।

संबंधों से इन्कार करने पर ब्लैकमेल
युवती ने व्यवसायी को बार-बार फोन करना शुरू कर दिया। जब व्यापारी ने उससे किसी भी तरह का संबंध रखने से इन्कार कर दिया, तो युवती ब्लैकमेलिंग करने लगी। उसने कथित तौर पर मोबाइल में मौजूद पुरानी तस्वीरों और वीडियो को इंटरनेट पर प्रसारित करने और व्यवसायी को समाज में बदनाम करने की धमकी देना शुरू कर दिया।

व्यापारी ने उसकी बातों को मानने से मना कर दिया, तो आरोपी युवती ने दबाव बनाने के लिए दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और इसके बदले मोटी रकम की मांग करने लगी।

किस्तों में वसूले गए चार लाख रुपये
सामाजिक बदनामी के डर से व्यापारी ने युवती को दो लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बावजूद वह लगातार फोन कर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देती रही और अतिरिक्त रुपये मांगती रही। परेशान होकर व्यापारी ने किस्तों में ऑनलाइन माध्यम से दो लाख रुपये से अधिक की रकम युवती के खाते में स्थानांतरित कर दी।


इस तरह, युवती ने करीब 4 लाख रुपये ऐंठ लिए, पर मांग बंद नहीं हुई। वह लगातार धमकी देती रही और निरंतर और पैसों की मांग करती रही।

सबूतों की जांच के बाद केस दर्ज
लगातार धमकियों और शोषण से परेशान व्यवसायी ने सिटी कोतवाली थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बैंक खातों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और अन्य उपलब्ध सबूतों की जांच की। पुष्टि के बाद आरोपी युवती सुखमति उर्फ प्रिया के खिलाफ जबरन वसूली का केस दर्ज कर लिया । सिटी कोतवाली थाना पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed