{"_id":"635aa102eb3c8759931bc049","slug":"bilaspur-ig-gave-instructions-to-sps-to-file-case-against-those-who-cut-cakes-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: सड़क पर केक काटने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा, IG ने पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: सड़क पर केक काटने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा, IG ने पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश
Thu, 27 Oct 2022 08:47 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 27 Oct 2022 08:47 PM IST
सार
बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी ने एक आदेश जारी कर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि सड़कों पर केक नहीं काटा जाए। केक काटने वाले और जिसका जन्मदिन होगा, उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और रास्ता रोकने की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाने, केक काटने और राहगीरों का रास्ता रोकने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी ने रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी ने एक आदेश जारी कर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि सड़कों पर केक नहीं काटा जाए। केक काटने वाले और जिसका जन्मदिन होगा, उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और रास्ता रोकने की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यही नहीं, आईजी ने यह भी आदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर बन्दूक, तलवार और केक काटकर वीडियो अपलोड करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने पत्र में लिखा है कि सड़क पर केक काटने का वीडियो वायरल हुआ और पुलिस तक पहुंचा तो सीधे संबंधित थानेदार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके जिम्मेदार थानेदार होंगे, जिनके क्षेत्र में केक काटा जाएगा।
विज्ञापन
आईजी ने पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें और सीधे कार्रवाई करें। साथ ही लगातार पेट्रोलिंग कर चौक-चौराहों पर खड़े होने वाले लड़कों और हुड़दंगियों पर कार्रवाई करें। किसी भी चौक पर भीड़ न लगे इसका ख़ास ख्याल रखें।