फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bilaspur court decision

बकरियों का झगड़ा पहुंचा कोर्ट, पुलिस परेशान

Thu, 03 Jul 2014 07:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Jul 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
bilaspur court decision

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक मामला सामने आया है जिसमें बकरियों को अदालत में पेश करने का आदेश दिया गया। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ वारंट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


बिलासपुर के सीपत में सुखसागर नाम के शख्स ने दिलहरण को एक बकरी दी थी लेकिन बाद में दिलहरण ने बकरी वापस करने से इंकार कर दिया।

सुखसागर ने सीपत थाने में रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस ने धारा 406 में मामला दर्ज किया औऱ आठ बकरियां जब्त कीं लेकिन थाने में रखने का इंतजाम ना होने के कारण गिरीश, अशोक और सुखसागर को सुपुर्दगी में दे दीं।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश चंद्रकुमार कश्यप ने बकरियों को अदालत में पेश करने का आदेश दिया, लेकिन बकरियों को कोर्ट में पेश नहीं किया गया।

पिछली सुनवाई में सुपुर्ददारों से कहा गया कि वे एक जुलाई को कोर्ट में पेश हों। इस सुनवाई में सुपुर्ददार सुख सागर ने अदालत में शिकायत पत्र दिया कि उसे 4 बकरियां मिली थीं जिनमें से एक बकरी दिलहरण जबरदस्ती ले गया, दो बकरी मर गईं और एक लापता हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय ने सीपत टीआई को शिकायत पर जांच कर जवाब देने के लिए एक अगस्त को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed