फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Wife murdered her husband along with her parents In Bilaspur

पति को दी ऐसी मौत: होटल में आए दिन युवक की हरकत से परेशान बीवी ने रची साजिश, पहले सिर फोड़ा फिर ट्रैक पर फेंका

Thu, 01 Jun 2023 09:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 01 Jun 2023 09:26 PM IST
सार

आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के पास पड़े पत्थर से सिर पर हमला कर योगेश्वर को मौत के घाट उतार दिया और हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। बहरहाल, इस कत्ल का अब पर्दाफाश हो गया है।

विज्ञापन
Wife murdered her husband along with her parents In Bilaspur
घटना का खुलासा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर की शहर पुलिस ने एक युवक के कत्ल का पर्दाफाश किया है। पत्नी ने अपने पिता और अन्य के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। मामले में ससुर, पत्नी सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी के चरित्र पर शक और उसे प्रताड़ित करना हत्या का कारण बना है। हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

बीते 27 मई को कोटा के कलमीटार रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में ही युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही थी। युवक के सिर व शरीर में गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। इसी दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवक की पहचान योगेश्वर सिंगरौल के तौर पर हुई। जांच में पता चला कि घटना के दिन युवक शहर के एक रेस्टोरेंट में शेफ का काम मांगने भी आया था। इसी बीच मंगला चौक के पास एक होटल के सामने भी मृतक कई बार नजर आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला की मृतक होटल की महिला कर्मचारी दुर्गा सिंगरौल से मिलने आया था। दुर्गा योगेश्वर की पत्नी है। शक के आधार पर पत्नी दुर्गा सिंगरौल से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें दुर्गा ने पूरे वारदात का चिट्ठा खोल कर रख दिया। दुर्गा ने बताया कि तीन वर्षों से दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं। 

विज्ञापन

मृतक योगेश्वर उसके चरित्र पर शक करता था और बार-बार होटल आकर उसे प्रताड़ित व तंग करता था। घटना के दिन भी योगेश्वर होटल पहुंचा था। इसी से परेशान होकर उसने अपने पिता राम अवतार सिंगरौल के साथ मिलकर हमेशा के लिए योगेश्वर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और योगेश्वर को अपने पास बुलाया। यहां दुर्गा के पिता राम अवतार और अन्य साथियों ने योगेश्वर के साथ पहले जमकर मारपीट की उसके बाद योगेश्वर को ग्राम मोछ ले गए।

यहां दोबारा योगेश्वर के साथ मारपीट की गई। बाद में दो मोटरसाइकिल में योगेश्वर को बैठाकर आरोपी कोटा के कलमीटार ले गए। यहां रेलवे ट्रैक के पास पड़े पत्थर से सिर पर हमला कर आरोपियों ने योगेश्वर को मौत के घाट उतार दिया और हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। बहरहाल, इस कत्ल का अब पर्दाफाश हो गया है। पत्नी के चरित्र पर शक और उसे प्रताड़ित करना हत्या का कारण बना है। पुलिस ने रिश्तों का कत्ल करने वाले आरोपी ससुर, पत्नी और अन्य तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed