फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Vineeta Sahni death case police is waiting for the post mortem report in Bilaspur

Bilaspur: विनीता साहनी की मौत का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है पुलिस, जांच जारी

Mon, 08 Apr 2024 05:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 08 Apr 2024 05:39 PM IST
सार

बिलासपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कमर्शियल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ महिला अधिकारी विनीता साहनी की फांसी के फंदे पर लटकती लाश के मामले में पुलिस अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Vineeta Sahni death case police is waiting for the post mortem report in Bilaspur
विनीता साहनी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कमर्शियल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ महिला अधिकारी विनीता साहनी की फांसी के फंदे पर लटकती लाश के मामले में पुलिस अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं इस मामले को अब परिवारिक लड़ाई के एंगल और वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली ने बताया कि कुछ दिनों पहले रेलवे के कमर्शियल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ विनीता सहानी की फांसी की फंदे पर लटकती हुई लाश मिली थी इसके बाद लगातार पुलिस जांच में लगी हुई है।  

विज्ञापन

 

वहीं मृतका की 8 साल की बेटी ने पुलिस को जानकारी दी है कि मृतका और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था वहीं महिला के परिचितों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसके उच्च अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस दोनों ही एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, बहरहाल पुलिस अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed