फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   vidhansabha Former Speaker Dharamlal Kaushik watch movie 'The Kerala Story' with BJP workers in bilaspur

'द केरल स्टोरी' देखने पहुंचे धरमलाल कौशिक: भाजपा नेता बोले- ये सत्य का सिनेमा; टैक्स फ्री करे भूपेश सरकार

Mon, 08 May 2023 08:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 08 May 2023 08:15 PM IST
सार

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को तत्काल ही इस फिल्म पर टैक्स फ्री करना चाहिए। इसके साथ फिल्म एक बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जरूर देखनी चाहिए।

विज्ञापन
vidhansabha Former Speaker Dharamlal Kaushik watch movie 'The Kerala Story' with BJP workers in bilaspur
द केरला स्टोरी देखने पहुंचे विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ 'द केरल स्टोरी' देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यह कोई आम फिल्म नहीं है। यह एक सत्य घटना पर आधरित फिल्म है, जो आंतकी साजिश को पर्दाफाश करती है। जिस प्रकार से केरल में जो घटना घटी है, जो आंतकवाद बढ़ा है जिससे सामान्य जन प्रताड़ित हुए उन सारी चिजों को सामाहित करने का प्रयास इस फिल्म में किया गया है। कौशिक बिलासपुर के रामा मेग्नेटो मॉल में मूवी देखने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


भाजपा नेता कौशिक ने कहा कि, पूरे देश में इस फिल्म को लोग पंसद कर रहे हैं और देखने जा रहे हैं। कई प्रदेशों में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की कि, छत्तीसगढ़ में भी इस फिल्म के लिये टैक्स मांफ किया जाए जिससे अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें। उन्होनें कहा कि जिस तरह से कश्मीर फाईल्स फिल्म को सभी ने देखा था कि वहां किस प्रकार आंतकवादियों ने आंतक फैलाया। निर्दोष लोगों की हत्या की, प्रताडित किया, उसी तरह इसमें भी केरल की सत्य घटना को समाहित किया गया। 
विज्ञापन




पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को तत्काल ही इस फिल्म पर टैक्स फ्री करना चाहिए। इसके साथ फिल्म एक बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जरूर देखनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द सवन्नी,बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, महामंत्री जयसवाल एवं विधानसभा बिल्हा  के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed