फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   To avenge father's murder sons killed young man

Bilaspur: पिता की हत्या का बदला लेने के लिए युवक को उतारा मौत के घाट, तीन बेटों ने मिलकर रची साजिश

Tue, 20 Aug 2024 08:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Aug 2024 08:53 AM IST
सार

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लगरा में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए तीन बेटों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। युवक को अपने घर के पास देखते ही तीनों ने मिलकर लाठी-डंडे और धारदार फरसा से हमला कर दिया।

विज्ञापन
To avenge father's murder sons killed young man
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लगरा में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए तीन बेटों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। युवक को अपने घर के पास देखते ही तीनों ने मिलकर लाठी-डंडे और धारदार फरसा से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक और उसका पिता 10 साल जेल में रहने के करीब दो माह पहले छूट कर अपने गांव आए हुए थे। इसके बाद यह घटना हो गई मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एक फरार है।
विज्ञापन


लगरा गांव के रहने वाले संतोष केवट का जमीन को लेकर अपने चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा था। करीब 10 साल पहले संतोष केवट और उसके बेटे छतलाल केवट ने मिलकर अपने चचेरे भाइयों संतोष और तिलक केवट की हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों जेल में सजा काट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में वे जेल से छूटकर बाहर आए थे। जिसके बाद तिलक केवट के बेटे हेमंत केवट, धर्मेंद्र केवट और जितेंद्र केवट ने मिलकर हत्या की साजिश रची। उन्होंने छतलाल केवट पर लाठी-डंडे और धारदार फरसे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद तीनों भाई मौके फरार हो गये। सूचना मिलने पर मोपका पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश मे जुट गई। फिलहाल पुलिस ने धर्मेंद्र केवट और हेमंत गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। वहीं, जितेंद्र फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed