फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Three days after marriage she committed suicide by hanging herself in her maternal home in Bilaspur

Bilaspur: शादी के तीन दिन बाद मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Sun, 20 Apr 2025 02:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Apr 2025 02:20 PM IST
सार

बिलासपुर में नई दुल्हन ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शादी को तीन दिन ही हुए थे। उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी। उसने एक सुसाइड लेटर लिखकर आत्मघाती  कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Three days after marriage she committed suicide by hanging herself in her maternal home in Bilaspur
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

बिलासपुर में नई दुल्हन ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शादी को तीन दिन ही हुए थे। उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी। उसने एक सुसाइड लेटर लिखकर आत्मघाती  कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को ही उसकी शादी हुई थी। ससुराल से आने के बाद मायके में उसने फांसी लगा ली। अब तक आत्महत्या की वजह साफ नही हुई है, कोटा पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र का है। मृतका दुल्हन का नाम लक्ष्मी भैना है। जो कोटा के अमाली गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी बीते 15 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा में दुआस भैना से हुई। 16 अप्रैल को लक्ष्मी भैना की विदाई हुई। वह अपने ससुराल जांजगीर-चांपा के ग्राम कोसा चली गई थी। इस दौरान उसके साथ बुआ और मामी भी गई थी। उसी शाम को मायके वाले उसे लेने के लिए उसके ससुराल गए। 
विज्ञापन


रात को उसे लेकर गांव आ गए थे। इसी दौरान रात भर अपने मायके में थी। 17 अप्रैल की सुबह वह सोकर उठी तब तक सब कुछ ठीक था लेकिन फिर वह बाड़ी के पीछे में बने टॉयलेट की तरफ गई। काफी देर तक वह वापस नहीं आयी तब परिजन उसे देखने गए। परिजनों ने टॉयलेट के अंदर जाकर देखा तो लक्ष्मी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसे तत्काल डॉक्टर के पास लेकर जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि भाई को बोली थी, कि वह शादी नहीं करना चाहती है। कोटा पुलिस सुसाइड नोट ज़ब्त कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed