फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Thieves made away with lakhs of rupees by breaking into a distillery in Bilaspur

Bilaspur: शराब भट्टी में सेंधमारी कर चोरों ने पार किए लाखों रूपये, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 21 Aug 2023 07:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 21 Aug 2023 07:38 PM IST
सार

20 अगस्त की रात के समय 10 बजे के आसपास दुकान बंद कर वहां ताला लगाकर गार्ड प्रदीप केवट और दीपक जांगडे को गार्ड रखकर घर चला गया था।

विज्ञापन
Thieves made away with lakhs of rupees by breaking into a distillery in Bilaspur
शराब भट्टी में सेंधमारी कर चोरों ने पार किए लाखों रूपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के मंगला स्थित शराब भट्टी में सेंधमारी कर लाखों रूपये को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया मामले में जुर्म दर्ज कर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। दरअसल उस्लापुर साईनगर मे किराये से रहने वाले ताराचंद साहू ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया की वह देशी मदिरा दुकान मंगला में सुपरवाईजर के पद पर काम करता है। 20 अगस्त की रात के समय 10 बजे के आसपास दुकान बंद कर वहां ताला लगाकर गार्ड प्रदीप केवट और दीपक जांगडे को गार्ड रखकर घर चला गया था।

विज्ञापन

 

21 अगस्त को सुबह 9 बजे सेल्समेन हसतराम यादव दुकान खोला तो देखा दुकान का दीवाल टूटा हुआ था। इसकी जानकारी ताराचंद को दी गई। इस पर जब वह शराब दुकान मंगला पहुंचा तो देखा की दुकान का दीवाल टूटा हुआ था और लाकर में रखी रकम नहीं थी। जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा रात में दीवाल तोडकर चोरी कर ले गया। पूरे मामले मे सिविल लाइन पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed