फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   There was a stir after finding blood-soaked dead body in field

Bilaspur: खेत में खून से लथपथ लाश मिलने से मचा हड़कंप, शव की नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच जारी

Fri, 14 Apr 2023 04:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Apr 2023 04:53 PM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस लाश की शिनाख्त के लिए आस- पास के लोगों से पूछताछ की पर किसी ने भी लाश को नहीं पहचाना। आशंका जताई जा रही है कि किसी बाहरी व्यक्ति को ला कर मार कर फेंक दिया गया है।

विज्ञापन
There was a stir after finding blood-soaked dead body in field
खेत में खून से लथपथ लाश मिलने से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बोदरी चकरभाटा क्षेत्र में स्थित होटल सेंट्रल प्वाइंट के पीछे खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी और फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं। 

विज्ञापन

 

मौके पर पहुंची पुलिस लाश की शिनाख्त के लिए आस- पास के लोगों से पूछताछ की पर किसी ने भी लाश को नहीं पहचाना। आशंका जताई जा रही है कि किसी बाहरी व्यक्ति को ला कर मार कर फेंक दिया गया है।

विज्ञापन

 

 

मृतक के सिर पर हमला किया गया है, बाएं हाथ की कलाई काट दी गई है, और दांत भी टूटे हुए हैं। घटनास्थल पर शराब कि खाली बोतल, डिस्पोजल, चखना मिला है साथ ही घटनास्थल पर एक कैची भी बरामद की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतक ने गले में काला धागा और ताबीज है साथ ही दाएं हाथ के कलाई में काला धागा कपड़ा लाल रंग का टी-शर्ट एवं काले कलर का लोवर पहना है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला मर्डर का लग रहा है फिलहाल चकरभाठा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed