फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Seeing the police, three gamblers jumped into the river one died due to drowning

Bilaspur: पुलिस को देख नदी में कूदे तीन जुआरी, एक की डूबने से हुई मौत, दो दिन बाद मिला शव

Sat, 08 Apr 2023 11:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Apr 2023 11:06 PM IST
सार

शनिवार सुबह नौ बजे के आसपास ग्रामीणों ने शव को नदी के ऊपर तैरते देखा, जिसके बाद सीपत पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद सीपत पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से निकलवाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Seeing the police, three gamblers jumped into the river one died due to drowning
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले के सीपत जंगल मे जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने दौड़ाया तो इनमें से तीन जुआरी पुलिस के डर से पास के ही चेकडेम में कूद गए। कूदे हुए जुआरी में से दो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए पर तीसरे का पता नहीं चला था। गोताखोर उसकी तलाश में शुक्रवार देर शाम तक जुटे रहे। वहीं, शनिवार देर शाम उसका शव नदी में तैरता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। ग्राम धौराकोना की है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को गांव के पास जंगल में जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। गुरुवार को सीपत थाने की टीम जुआ में दबिश देने के लिए निकली। शाम चार करीब मौके पर पहुंची तो गांव से बाहर ग्राम धौराकोना के सूखे तालाब के पास जुए खेल रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो 10-12 जुआरी मौजूद थे। इनमें से विवेक डहरिया, दसेराम सतनामी, दिलेश कुर्रे, मोहनकुमार लहरे पिता सत्य कुमार लहरे, दुकालू पटेल बलौदा जिला जांजगीर- चांपा को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 5300 रुपए नगद, तीन बाइक व तीन मोबाइल बरामद हुए। कुछ जुआरी भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन


इन्हीं में बलौदा (जांजगीर चांपा)वार्ड क्रमांक आठ निवासी समीद मोहम्मद पिता जरीब मोहम्मद सहित कार्तिक और वीरेंद्र पुलिस से बचने लीलागर नदी में कूद गए। पुलिस ने उन्हें दौड़ाते हुए नदी तक गई पानी में कूदते देखा तो पुलिस डर के कारण वहां से वापस लौट गई। कुछ देर बाद कार्तिक व वीरेंद्र तैरकर बाहर निकल गए पर समीद पानी मे डूब गया उसका पता नहीं चला। बलौदा पहुंचने पर वीरेंद्र व एक मौके से फरार जुआरी ने समीद के भाई अलीम कुरैशी को फोन पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वीरेंद्र के साथ अपने बड़े भाई व दोस्तों को लेकर शहिद कुरैशी नदी तक आए। उन्होंने बलौदा व सीपत पुलिस को फोन से सूचना दी, एवं परिजन देर शाम तक नदी के आसपास लापता युवक की तलाश करते रहे। गुरुवार रात तक ढूंढने के बाद भी नही मिलने पर परिजन वापस अपने घर चले गए।


शुक्रवार की सुबह फिर परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस दोपहर करीब एक बजे 112 व एसडीआरएफ बिलासपुर की टीम के साथ लीलागर नदी पहुंची और लापता समीद की तलाश शुरू की। शाम पांच बजे तक खोजबीन चली पर कोई सुराग नहीं मिला तो टीम बाहर आ गई। तभी घटना के दो दिनो बाद शनिवार सुबह नौ बजे के आसपास ग्रामीणों ने शव को नदी के ऊपर तैरते देखा, जिसके बाद सीपत पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद सीपत पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से निकलवाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed