{"_id":"683886b8d6045f2be809b8ce","slug":"second-season-of-chhattisgarh-cricket-premier-league-will-start-from-june-6-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCPL 2025: छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन, 6 जून से भिड़ेंगी छह टीमें, शशांक सिंह को मिली ये टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CCPL 2025: छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन, 6 जून से भिड़ेंगी छह टीमें, शशांक सिंह को मिली ये टीम
Thu, 29 May 2025 09:40 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 29 May 2025 09:40 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का आयोजन 6 से 15 जून 2025 तक रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें बिलासपुर बुल्स प्रमुख दावेदार है।
विज्ञापन
सीसीपीएल 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के द्वारा 6 जून से 15 जून तक राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में राज्य की छह प्रमुख टीमें भाग लेंगी। जिनमें बिलासपुर बुल्स भी प्रमुख दावेदारों में से एक है।
विज्ञापन
बिलासपुर बुल्स टीम की कप्तानी इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल चुके मशहूर ऑलराउंडर शशांक सिंह के हाथों में सौंपी गई है। टीम की आधिकारिक लॉन्चिंग पार्टी 29 मई को शहर के निजी होटल में की गई।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम 3 जून तक बिलासपुर के रेलवे सेरसा मैदान पर अभ्यास कर रही है, जहां खिलाड़ियों ने फिल्डिंग, बैटिंग, बॉलिंग और प्रैक्टिस मैचों के जरिए खुद को प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार किया है।
विज्ञापन
4 जून को टीम रायपुर रवाना होगी, जहां उनका पहला मुकाबला 6 जून को होगा। इसके अलावा बिलासपुर बुल्स के अन्य मैच 8 जून, 9 जून और 11 जून को भी खेले जाएंगे। सभी मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में होंगे।
इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि सभी टीमों के साथ राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी कोच शामिल किए गए हैं, जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तर की मार्गदर्शन और ट्रेनिंग मिल रही है। सबा करीम श्रीविवेक राजदान, अकय मेहरा, जैसे विश्व विख्याता कामेंटेटर मैच की आखों देखा हाल सुनाएगें। बीसीसीआई से चयनित एंपायर मैच की एंपारिंग करेंगे।
वहीं एंटीकरप्सशन BCCI का चैनल मैच का नियंत्रण करेगा। सीपीएल के सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेलीविजन पर किया जाएगा। जिससे राज्य और देशभर के दर्शक इस रोमांचक प्रतियोगिता का आनंद घर बैठे ले सकेंगे।