फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Rajya Sabha MP Phoolodevi Netam targets BJP over ED action in Chhattisgarh

'ईडी बहुत परेशान कर रही': सांसद फूलोदेवी नेताम बोलीं- जहां कांग्रेस की सरकार, वहां बदले की भावना से कर रही काम

Wed, 24 May 2023 01:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 24 May 2023 01:09 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने कहा कि, सत्ता और संगठन में तालमेल है, जिसके चलते प्रदेश में बहुत अच्छा काम हो रहा है। बोलने वाले बहुत कुछ बोलते हैं, लेकिन दोनों मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Phoolodevi Netam targets BJP over ED action in Chhattisgarh
फूलोदेवी नेताम, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने ईडी पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। कहा कि, जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां ईडी बहुत परेशान कर रही है। महाराष्ट्र में ठाकरे की सरकार थी तो ईडी उनसे भिड़ी हुई थी। भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि, तोड़फोड़ करके उनकी सरकार आई तो जिन पर कार्रवाई हो रही थी, उन्हें छोड़ दिया गया। अब छत्तीसगढ़ को टारगेट बनाया गया है, लेकिन यहां की जनता जान गई है कि भाजपा की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। सांसद नेताम बिलासपुर में मीडिया से बात कर रहीं थीं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को मिले टिकट
महिला कांग्रेस की जिला व ब्लाक पदाधिकारियों की मंगलवार देर शाम बैठक लेने पहुंची सांसद नेताम ने कहा कि, इस बार के चुनाव में भी महिलाएं संगठित हैं। महिलाएं मजबूत हैं। कहा कि, बूथ लेवल की कमेटी गठन किया जाना है। निश्चित तौर पर उनको जवाबदारी दी जाएगी, जो ईमानदारी से काम करेंगी। पूरे देश में प्रतिशत के आधार पर भी देखें तो सबसे ज्यादा महिला विधायक छत्तीसगढ़ में है। उन्होंने कहा कि, महिला होने के नाते मैं चाहूंगी और हाईकमान से भी बात करूंगी कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारे। वे यह लड़ाई निश्चित तौर पर जीत की आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलवानों पर कहा, हमारा देश खतरे में है
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने दिल्ली में पहलवानों के चल रहे प्रदर्शन को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि, हमारा देश आज खतरे में है। जो पहलवान पहलवानी दिखाकर भारत का नाम रोशन करते हों, हमारे भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाते हैं और शान से कहते हैं हम भारत के निवासी हैं। वही भारत देश को रोशन करने वाले आज धरने पर हैं। निश्चित तौर पर हम उनके मांग में उनके साथ हैं। उनको न्याय मिलना चाहिए। कहा कि जो दोषी हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। पहलवान बहुत दिनों से धरने पर हैं, लेकिन न तो एफआईआर हो रही और न ही कार्रवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed