फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   railway police saved 23 lives in under operation jeevan raksha in secr zone

ऑपरेशन जीवन रक्षा: रेलवे पुलिस ने एक साल में बचाई 23 जिंदगियां; ट्रेन से ट्रैक पर गिर रहे यात्रियों को संभाला

Mon, 06 Mar 2023 08:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 06 Mar 2023 08:27 PM IST
सार

ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के लिए मिशन जीवन रक्षा के अंतर्गत आरपीएफ कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें बचाया है। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करती है कि चलती ट्रेनों में चढ़ने या उतारने का प्रयास ना करें, यह जानलेवा हो सकता है। 

विज्ञापन
railway police saved 23 lives in under operation jeevan raksha in secr zone
ट्रेन से गिर रहे यात्री को बचाता रेलवे पुलिस का जवान (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद

विस्तार

रेलवे सुरक्षा बल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने साल 2022-23 में 23 लोगों की जान बचाई है। इसमें 12 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। इनमें से कई यात्री ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसले तो कई उतरने की जल्दबाजी में। कोई प्लेटफार्म से ही फिसल गया। ऐसे ट्रेन और प्लेटफार्म से ट्रैक पर गिर रहे थे। ऐसे लोगों को मिशन जीवन रक्षा के अंतर्गत आरपीएफ कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाया है। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करती है कि चलती ट्रेनों में चढ़ने या उतारने का प्रयास ना करें, यह जानलेवा हो सकता है। 

विज्ञापन


ऐसे समझिए, कैसे बची जिंदगी

  • 16 अगस्त को रेलवे स्टेशन गोदिया में समता एक्सप्रेस के कोच नंबर B-3 मे एक महिला यात्री चढ़ी। इसके बाद ट्रेन चलने लगी। तब उसे पता चला कि वह गलत ट्रेन में बैठ गई है। हड़बड़ाहट में चलती ट्रेन से महिला यात्री ने छलांग लगा दी। इसके चलते वह गिर गई और गाडी व प्लेटफार्म के बीच फंस गई। तभी डयूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल प्रमोद कुमार ने तत्काल ही उसे खींचकर बचाया। 
  • विज्ञापन
  • इसी तरह 26 अगस्त को गोदिया स्टेशन में ही पुरी अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच से एक यात्री पानी की बोतल खरीदने के लिए उतरा। उसके बाद ट्रेन में चढ़ने लगा, तभी वो चल दी। इससे यात्री का पैर पायदान से फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से चलती ट्रेन के साथ घिसटने लगा। उस समय ट्रेन चेक कर रहे गोंदिया आरपीएफ पोस्ट के हेड कांस्टेबल सुभाष ठोंबरे ने उनकी जान बचाई। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed