फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   president gave national award to bilaspur district administration website

Bilaspur: जिला प्रशासन की वेबसाइट को राष्ट्रपति ने दिया नेशनल अवार्ड, दिव्यांगों के लिए इसमें विशेष सुविधा

Sat, 07 Jan 2023 02:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 07 Jan 2023 02:55 PM IST
सार

इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से यह पुरस्कार शनिवार को दिया गया। इसमें कलेक्टर सौरभ कुमार के साथ ही एनआईसी बिलासपुर के डीआईओ अरविंद यादव और सहायक डीआईओ मनोज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
president gave national award to bilaspur district administration website
राष्ट्रपति से बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने लिया अवार्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को नवाचार के लिए राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को प्रदान किया। जिला प्रशासन की वेबसाइड में साफ्टवेयर की मदद से दिव्यांगों के लिए भी विशेष सुविधा दी गई है। अवार्ड मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन बिलासपुर की टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन




विज्ञान भवन में हुए समारोह में बिलासपुर जिला प्रशासन के नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। यह अवार्ड अलग-अलग कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल करने वाली सरकार के विभिन्न विभागों की वेबसाइट्स को दिया जाता है। बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को बेस्ट वेब एंड मोबाइल इनिशिएटिव कांम्पलांइथ विथ जीआइजीडब्ल्यू एंड एससीबिलिटी गाइडलाइन की श्रेणी के अंतर्गत यह पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन


वेबसाइट की खास बातें
एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) की ओर से तैयार वेबसाइट में केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी अपलोड करने के साथ ही दिव्यांगों के लिए भी इसमें विशेष सुविधा दी गई है। दृष्टिबाधित भी सॉफ्टवेयर के जरिए इस वेबसाइट में दी गई सूचनाओं को सुन सकते हैं। जहां माउस का कर्सर जाएगा, वहां लिखी जानकारी अंग्रेजी में सुनाई देगी। हालांकि आने वाले दिनों में हिंदी में भी यह सुविधा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed