फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   postmortem was done by removing body from grave on suspicion of kidney theft in bilaspur

नहीं हुई थी किडनी चोरी: कब्र से शव निकालकर किया गया पोस्टमार्टम; परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया था आरोप

Thu, 18 May 2023 02:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 18 May 2023 02:24 PM IST
सार

आरोप में यह भी कहा गया कि किडनी निकाल लेने के कारण उसके पिता के शव का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और अस्पताल ने इनकार कर दिया। उसकी शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए। इस पर बुधवार को तहसीलदार और थाना प्रभारी टीम लेकर कब्रिस्तान पहुंचे। 

विज्ञापन
postmortem was done by removing body from grave on suspicion of kidney theft in bilaspur
धरमदास मानिकपुरी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में करीब एक माह पहले सड़क हादसे में घायल हुए अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर किडनी चोरी का आरोप लगाया था। इसे लेकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर अधेड़ का शव निकाला गया और गुरुवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें पुष्टि हो गई है कि किडनी चोरी नहीं हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक के शव में दोनों किडनियां मिली हैं। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


परिजनों ने किडनी चोरी करने का लगाया था आरोप
जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसे में मारे गए ग्राम सोन निवासी धरमदास मानिकपुरी के शव का सिम्स अस्पताल की मॉर्चुरी में पोस्टमार्टम किया गया है। एक्सपर्ट की निगरानी में पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। मृतक धर्मदास मानिकपुरी के परिजनों ने 21 अप्रैल को किडनी चोरी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से प्राइवेट अस्पताल की शिकायत की थी। इसके बाद कलेक्टर सौरभ कुमार ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


स्कार्पियो ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी थी टक्कर
पचपेड़ी के ग्राम सोन में रहने वाले धरमदास मानिकपुरी और दुर्गेश दास शादी का कार्ड बांटने के लिए 14 अप्रैल को निकले थे। सवरिया डेरा के पास स्कार्पियो चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। 21 अप्रैल को धरमदास की मौत हो गई। इसके बाद उसके बेटे ने कलेक्टर और एसपी से शिकायत की। इसमें आरोप लगाया कि पिता के पेट पर घाव हुआ था, आशंका है कि डॉक्टरों ने किडनी निकाल ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed