Bilaspur : लोकेश श्रीवास के जिम को पुलिस ने किया सील, चोरी की रकम से खरीदा गया था सामान
बता दे कि पिछले दिनों सिविल लाइन पुलिस ने पांच दुकान सहित बिलासपुर शहर के अन्य और पांच दुकानों से नगद चोरी के मामले में कवर्धा में दबिश देकर शिवा चंद्रावंशी को गिरफ्तार किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है कुछ दिनों पहले करोड़ों की चोरी के खुलासे के बाद आरोपी लोकेश श्रीवास के कवर्धा में बने आलीशान मल्टी जिम का पुलिस ने खुलासा किया है।
दरअसल शातिर चोर लोकेश का साथी कवर्धा में आलीशान जिम चला रहा था आरोपी ने चोरी की रकम से जिम का सामान खरीद कर अपने साथी को दिया था। 60 लाख 65000 रुपये में जिम का सामान सहित बाइक और चोरी के औजार पुलिस ने बरामद कर लिया है। बता दे कि पिछले दिनों सिविल लाइन पुलिस ने पांच दुकान सहित बिलासपुर शहर के अन्य और पांच दुकानों से नगद चोरी के मामले में कवर्धा में दबिश देकर शिवा चंद्रावंशी को गिरफ्तार किया था।
खिडकी से कूदकर फरार हो गया था आरोपी
पुलिस जब गिरफ्तार करने पहुंची तो शातिर चोर लोकेश श्रीवास खिड़की से कूदकर फरार हो गया था जिसे कुछ दिन बाद दुर्ग में गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 18.50 किलो सोना, 12.50 लाख रुपए नगद जब्त किया गया था। पूछताछ में पता चला कि उसे सोने के जेवर दिल्ली के गंजपुरा के दुकान से चोरी किया गया था। पुलिस ने लोकेश को तीन दिन रिमांड में लेकर पूछताछ की। वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि पूछताछ में लोकेश मुंगेली नाका के दो दुकान और मिनोचा कॉलोनी के एक मकान में चोरी करने की बात कबूल की है।