फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Police got success in chit fund fraud case accused absconding for six years arrested in Bilaspur

Bilaspur: चिट फंड ठगी मामले में पुलिस को मिली सफलता, छह साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2024 06:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 06 Aug 2024 06:51 PM IST
सार

बिलासपुर पुलिस को चिट फंड ठगी के प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के भोपाल से बीते 6 वर्ष से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
Police got success in chit fund fraud case accused absconding for six years arrested in Bilaspur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर पुलिस को चिट फंड ठगी के प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के भोपाल से बीते 6 वर्ष से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरुण वर्मा के खिलाफ बिलासपुर जिले के अलग-अलग थाने में सात मामले दर्ज थे और एक मामला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भी दर्ज था।

विज्ञापन

 
दरअसल आरोपी करियर ड्रीम एजुकेशन एकेडमी के नाम से चिट फंड कंपनी बनकर ठगी करता था और उसने सैकड़ों लोगों से करीबन 10 करोड रुपए की ठगी को अंजाम दिया था घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी 6 वर्षों से फरार था  जिले के एसपी ने आरोपी की सूचना देने पर इनाम की घोषणा भी की थी। 
विज्ञापन


फरार आरोपी देश भर में अलग-अलग शहरों में रहकर पुलिस को गुमराह करता रहा वर्तमान में वह राजस्थान के अलवर में रह रहा था और अपने परिवार को भोपाल में छिपा कर रखा था। इसी दौरान पुलिस ने भोपाल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी संपत्ति कुर्क कर आगे कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed