फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Poison was not confirmed in post mortem report of tiger found dead in Korea

Bilaspur: कोरिया में मृत मिले बाघ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की नहीं हुई पुष्टि, जताई जा रही ये आशंका

Thu, 21 Nov 2024 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Nov 2024 10:47 PM IST
सार

गुरू घासीदास नेशनल पार्क में 8 नवंबर को एक बाघ का शव नदी किनारे मिला था। प्रारंभिक जांच में मृत बाघ के नाखून, दांत और आंख जैसे अंग गायब थे।

विज्ञापन
Poison was not confirmed in post mortem report of tiger found dead in Korea
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरिया में पिछले दिनों एक बाघ की मौत और बलरामपुर में करंट लगाकर हाथी को मारने के मामले में राज्य की वन एवं पर्यावरण संरक्षण विभाग की अतिरिक्त सचिव ऋचा शर्मा ने गुरुवार को शपथपत्र प्रस्तुत किया। इसमें बताया है कि बाघ की पीएम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हुई है। बीमारी से मौत की संभावना है। साथ ही बिसरा रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डीबी ने मामले को मॉनिटरिंग में रखने के निर्देश देते हुए अगली सुनवाई जनवरी में निर्धारित की है। बता दें कि कोरिया जिला अंतर्गत टाइगर रिजर्व क्षेत्र गुरू घासीदास नेशनल पार्क में 8 नवंबर को एक बाघ का शव नदी किनारे मिला था। कोरिया जिले के सोनहत भरतपुर सीमा में देवशील कटवार ग्राम के नदी किनारे उक्त बाघ का शव बरामद किया गया था। प्रारंभिक जांच में मृत बाघ के नाखून, दांत और आंख जैसे अंग गायब थे। प्रथम दृष्टया यह अनुमान लगाया गया कि बाघ को जहर देकर मारा गया है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने स्वतः संज्ञान लेकर कहा था कि स्थिति को देखकर लग रहा है कि बदले की भावना से बाघ को मारा गया है। कोर्ट ने निर्देशित किया कि बाघों की मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की जाए और इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह दूसरी मौत है। टाइगर हिंदुस्तान में जल्दी मिलता नहीं, यहां हैं तो संरक्षण नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


करंट से हाथी की मौत पर बताया, आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर में भी एक खेत में लगाये गए बिजली करंट से एक हाथी के मारे जाने की घटना पर भी कोर्ट ने संज्ञान लिया था। इसका भी मीडिया में प्रकाशन हुआ था। इस मामले में अतिरिक्त सचिव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य घटना में हाथी शावक पोटाश बम से घायल हो गया था, इस संबंध में सचिव ने बताया कि शावक का इलाज कर लिया गया है अब वह स्वस्थ है और अपने दल में शामिल हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed