{"_id":"69c1311895a7ff3df0087935","slug":"mungeli-news-mungeli-fire-broke-out-in-moving-duster-car-major-accident-averted-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1495-4081893-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mungeli: चलती डस्टर कार में लगी आग, दूल्हा-दुल्हन समेत सवार थे पांच लोग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mungeli: चलती डस्टर कार में लगी आग, दूल्हा-दुल्हन समेत सवार थे पांच लोग, बड़ा हादसा टला
Mon, 23 Mar 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:38 PM IST
सार
लोरमी-मुंगेली मार्ग पर चलती डस्टर कार में आग लग गई। दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। कार पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवा गांव के पास लोरमी-मुंगेली मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।जानकारी के अनुसार, एक चलती डस्टर कार में अचानक आग लग गई। कार में बरात से लौट रहे दूल्हा-दुल्हन सहित कुल पांच लोग सवार थे। आशंका है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
विज्ञापन
गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग कार से बाहर निकल गए, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना में सभी लोगों का सुरक्षित बच निकलना राहत की बात है, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन