फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   mother committed suicide by hanging after killing her two year old daughter in bilaspur

दो साल की बेटी को मां ने मार दिया: फिर खुद भी फांसी लगाकर दी जान; पति कहता था- तुझे छोड़कर पहली वाली ले आऊंगा

Thu, 25 May 2023 02:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 25 May 2023 02:00 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि रोज-रोज की मारपीट और धमकी प्रताड़ना से तंग आकर गीता ने खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने अपनी बेटी को भी मार दिया। पुलिस ने आरोपी दिनेश को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
mother committed suicide by hanging after killing her two year old daughter in bilaspur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला ने अपनी दो साल की बच्ची को फांसी पर लटका दिया। इसके बाद खुद भी उसी रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पति महिला और उसकी बेटी को छोड़कर पहली पत्नी को घर लाने की बात कहता था। विरोध करने पर मारपीट करता। इससे तंग आकर महिला ने जान दे दी। घटना करीब 20 दिन पुरानी है। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को कार्रवाई की है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


कोठरी में एक ही रस्सी से लटके मिले थे मां-बेटे के शव
जानकारी के मुताबिक, ग्राम अमने निवासी गीता बाई का पति दिनेश यादव बुकिंग पर स्कार्पियो गाड़ी चलाता है। पांच मई को गीता ओर दिनेश का विवाद हुआ। इसके बाद दिनेश बुकिंग पर गाड़ी लेकर मध्य प्रदेश के अमरकंटक चला गया। वहीं गीता का जेठ खेत में काम करने और देवर किसी काम से बाहर गया था। शाम को जब सब घर लौटे तो गीता नहीं दिखाई दी। तलाश करने पर गाय-भैंस बांधने वाले कमरे में महिला गीता और उसके दो साल की बेटी कविता की लाश फंदे पर लटकती मिली।
विज्ञापन


पहली पत्नी छोड़कर गई तो दूसरी को लेकर आया था
इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसमें पता चला कि, दिनेश यादव पहले से ही शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी सुरेखा यादव छोड़कर चली गई थी। फिर उसने सामाजिक रीति रिवाज से 2019 में गीता बाई से शादी की थी। वह गीता को चूड़ा पहनाकर घर ले आया था। इसके दो साल बाद उसकी बेटी हुई, जिसका नाम कविता रखा। शुरू में दिनेश और गीता के बीच सब अच्छा चलता रहा। दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहते थे, लेकिन फिर दोनों में झगड़े शुरू हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पत्नी से मेलजोल बढ़ाने और धमकी देने पर होता था विवाद
आरोप है कि दिनेश ने पहली पत्नी सुरेखा से फिर मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया था। उसने सुरेखा से मोबाइल और व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बातचीत करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी गीता को हुई तो उसने पति दिनेश यादव को बातचीत करने से मना किया। बार-बार मना करने पर भी दिनेश नहीं माना तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गीता से दिनेश मारपीट करता और छोड़ देने की धमकी देता था। कहता था कि तुझे साथ में नहीं रखूंगा, अपनी पहली पत्नी को ले आऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed