{"_id":"63e664bb04cb66cd78015867","slug":"moneylender-arrested-in-suicide-of-book-depot-operator-in-bilaspur-2023-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: बुक डिपो संचालक के खुदकुशी के मामले में सूदखोर गिरफ्तार, ब्याज के लिए कर रहा था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: बुक डिपो संचालक के खुदकुशी के मामले में सूदखोर गिरफ्तार, ब्याज के लिए कर रहा था परेशान
Fri, 10 Feb 2023 09:07 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 10 Feb 2023 09:07 PM IST
सार
सुसाइड से पहले सुमीत ने एक विडियो संदेश जारी किया था। जिसमें उसने सूदखोरी से तंग आकर खुदकुशी का जिक्र किया था और सूदखोर को मौत के लिए जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीरArrested demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर में बुक डिपो संचालक के खुदकुशी के मामले में पुलिस ने आरोपी सूदखोर को गिरफ्तार कर लिया है। कर्ज की रकम लौटाने के बाद भी आरोपी सूदखोर मृतक को पैसे के लिए प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहां सोनगंगा कॉलोनी निवासी सुमीत शर्मा जोकि बुक डिपो का संचालन करता था। सुमीत ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड से पहले सुमीत ने एक विडियो संदेश जारी किया था। जिसमें उसने सूदखोरी से तंग आकर खुदकुशी का जिक्र किया था और सूदखोर को मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। सुमीत ने बताया था कि कोरोना में दुकान बंद होने के बाद उसने कृष्णा राठौर से कर्ज लिया था। कर्ज की रकम लौटाने के बाद भी कृष्णा उससे तीन लाख रुपये अतिरिक्त देने का दबाव बनाकर प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन
आरोपी कृष्णा ने सुमीत की कार भी अपने पास रख ली थी। इसी से परेशान होकर सुमित ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इधर सुसाइड से पहले का मृतक का विडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी सूदखोर कृष्णा राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत कार्रवाई की जा रही है।