फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   missing engineering girl student body found in college campus in bilaspur

इंजीनियरिंग छात्रा की कॉलेज कैंपस में मिली लाश: पेड़ से फंदे पर लटक रही थी, दो दिन से पहले से थी लापता

Sun, 12 Feb 2023 01:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Feb 2023 01:38 PM IST
सार

डीएसपी नुपुर उपाध्याय ने बताया कि स्वाति एग्जाम को लेकर कुछ दिनों से परेशान थी। फिलहाल मौत का कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बहरहाल परिजनों के साथ कॉलेज प्रबंधन और उनके साथियों से मामले की जानकारी पुलिस ले रही है। 

विज्ञापन
missing engineering girl student body found in college campus in bilaspur
स्वाति साहू (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक इंजीनियरिंग छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। छात्रा का शव कॉलेज कैंपस में ही शनिवार देर शाम पेड़ से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। आशंका है कि छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। छात्रा के परिजनों ने दो दिन पहले उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




हॉस्टल से निकली, फिर नहीं लौटी
जानकारी के मुताबिक, कोरबा की रहने वाली स्वाति साहू (19) पुत्री रामपाल साहू बिलासपुर के गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की छात्रा थी। वह 9 फरवरी की सुबह हॉस्टल से निकली थी। इसके बाद लौटकर नहीं पहुंची। काफी इंतजार के बाद भी जब स्वाति नहीं लौटी तो हॉस्टल प्रबंधन की ओर से परिजनों को सूचना दी गई। उन्होंने भी स्वाति को तलाश किया। कॉल किया, लेकिन घंटी जाती रही, रिसीव नहीं हुआ। इस पर उन्होंने गुमशुदगी दर्ज करा दी। 
विज्ञापन




पानी की टंकी के पास पेड़ से लटके होने की सूचना मिली
पुलिस स्वाति की तलाश कर रही थी। इसी बीच शनिवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि कॉलेज कैंपस में पानी की टंकी के पास पेड़ से किसी युवती का शव लटका हुआ है। पुलिस पहुंची तो उसकी पहचान स्वाति के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस प्रारंभिक जांच में स्वाति के खुदकुशी करने की आशंका जता रही है। हालांकि परिजनों और उसके साथ पढ़ने वाले अन्य छात्र-छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed