{"_id":"641426d0e48d075fcb05b4e3","slug":"miscreants-set-the-sarpanch-car-on-fire-in-the-middle-of-the-night-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: सरपंच की कार में बदमाशों ने लगाई आग, आधी रात जलते देखा तो खुद बुझाई, आगे का हिस्सा जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: सरपंच की कार में बदमाशों ने लगाई आग, आधी रात जलते देखा तो खुद बुझाई, आगे का हिस्सा जलकर खाक
Fri, 17 Mar 2023 02:07 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Fri, 17 Mar 2023 02:07 PM IST
सार
बिलासपुर में एक सरपंच के घर के बाहर खड़ी कार में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। देर रात परिवार को पता चला तो किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन, तबतक कार का आगे का हिस्सा जलकर खाक हो गया था।
विज्ञापन
सरपंच की कार में आधी रात बदमाशों ने लगाई आग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिलासपुर जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। एक के बाद एक वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। कुछ माह पहले बिलासपुर शहर के सिरगिट्टी क्षेत्र मे दो कार सहित एक स्कूटी वाहन को आग के हवाले कर दिया था। अब इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी अज्ञात बदमाश के द्वारा सरपंच के घर के ऑगन पर खड़े वाहन पर आगजनी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जिले के तखतपुर से लगे ग्राम बरेला में जरहागांव ब्लॉक कांग्रेस सचिव और बरेला के सरपंच कृष्णा यादव की कार को अज्ञात बदमाशो ने बीती रात को आग लगा दी है। ग्राम बरेला के सरपंच कृष्णा यादव बीते रात अपनी कार सीजी10एके6800 को अपने घर के बाहर खड़ा किया था।
विज्ञापन
इसी दौरान देर रात दो बजे के आस-पास देखा तो कार में आग लगी हुई थी। सामने का हिस्सा पूरी तरह जल गया था। मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन