Bilaspur: तारबहार में शरारती तत्वों ने सड़क पर लगाया फलस्तीन का झंडा, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
बिलासपुर में तारबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सड़क पर कुछ अज्ञात लोगों ने फलस्तीन का झंडा लगा दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ तब एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में फलस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर मंगलवार की शाम हिन्दू संगठनों ने तारबहार थाने का घेराव कर फलस्तीन का झंडा लहराने वालों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
दरअसल, जहां एक तरफ सोमवार को पूरे देश में जश्न मनाया का माहौल था तो वहीं छत्तीसगढ के बिलासपुर में तारबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सड़क पर कुछ अज्ञात लोगों ने फलस्तीन का झंडा लगा दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ तब एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर फलस्तीन झंडे की तरह लगे हुए झंडों को उतरवाया और जांच पड़ताल शुरू की।
इसी बीच मंगलवार की शाम मामले की जानकारी हिन्दू संगठनों के लोगों को हुई तो वे तारबहार थाना पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फिलहाल मामले में सीएसपी पुजा कुमार ने बताया कि तारबहार पुलिस ने पांच लोगों की पहचान कर ली है और उन्हें हिरासत में लिया है। साथ देश में शत्रुता फैलाने जैसे धारा के तहत कार्रवाई कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.