फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   loving couple planned to commit suicide by consuming poison young man turned out to be cunning in Bilaspur

Bilaspur: प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान देने का बनाया प्लान, युवक निकला शातिर, युवती को खिलाकर मौके से फरार

Sat, 13 Jul 2024 06:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 13 Jul 2024 06:16 PM IST
सार

बिलासपुर में प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी प्रेमी को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग के मामले में आरोपी ने युवती को जहर पिलाया था और मौके से फरार हो गया था, वहीं युवती की अस्पताल में इलाज की दौरान मौत हो गयी थी।

विज्ञापन
loving couple planned to commit suicide by consuming poison young man turned out to be cunning in Bilaspur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी प्रेमी को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग के मामले में आरोपी ने युवती को जहर पिलाया था और मौके से फरार हो गया था, वहीं युवती की अस्पताल में इलाज की दौरान मौत हो गयी थी।

विज्ञापन


दरअसल बीते चार अप्रैल को मीना पटेल ने मस्तूरी के शासकीय कन्या शाला के पास कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस की जांच में पता चला कि युवक और युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसी बीच युवक की अन्य युवती से सगाई हो गयी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ तभी युवक ने प्लानिंग किया और दोनों एक साथ जहर पीने की बात कह कर पहले युवती को जहर पीने को कहा। जब लड़की जहर पी ली तब युवक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


युवती की तबीयत बिगड़ने पर युवती को रायपुर के मेकाहारा में इलाज चल रहा था। इसी दौरान युवती की मौत हो गई। मामले पर मस्तुरी पुलिस ने आरोपी सुरेश साहू को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed