{"_id":"68adb39d577bb6472c0b126b","slug":"liquor-scam-chaitanya-baghel-petition-was-heard-again-in-the-bilaspur-high-court-today-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की याचिका पर आज फिर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, अब ईडी रखेगी अपना पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की याचिका पर आज फिर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, अब ईडी रखेगी अपना पक्ष
Tue, 26 Aug 2025 06:46 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 26 Aug 2025 06:46 PM IST
सार
बहुचर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की याचिका पर आज भी हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आज याचिकाकर्ता पक्ष की ओर से बहस पूरी हो गई है।
विज्ञापन
बिलासपुर हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुचर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की याचिका पर आज भी हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आज याचिकाकर्ता पक्ष की ओर से बहस पूरी हो गई है। अब आने वाले दिनों में ईडी अपना पक्ष रखेगी। आगामी 2 सितंबर को मामले में अगली हियरिंग रखी गई है। बता दें कि चैतन्य ने अपनी गिरफ्तारी और हिरासत को असंवैधानिक बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
चैतन्य बघेल को 18 जुलाई 2025 को भिलाई से ईडी ने गिरफ्तार किया था। बीते दिनों चैतन्य ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी,जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था और उन्हें हाईकोर्ट में अपील करने का निर्देश दिया था। इसके बाद चैतन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें दावा किया गया है कि उनकी हिरासत गैरकानूनी है और ईडी ने कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया। इस मामले में जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में लगातार सुनवाई जारी है।
विज्ञापन