{"_id":"6a0eadf25477c938ec0bb24d","slug":"fourteen-year-old-record-of-highest-temperature-in-may-broken-delhi-records-warmest-night-in-delhi-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन ही नहीं रात में भी सितम: दिल्ली में मई की सबसे गर्म रात, टूटा 15 साल का रिकॉर्ड; IMD ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन ही नहीं रात में भी सितम: दिल्ली में मई की सबसे गर्म रात, टूटा 15 साल का रिकॉर्ड; IMD ने जारी की चेतावनी
Thu, 21 May 2026 12:38 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 21 May 2026 12:38 PM IST
सार
दिल्ली में मई महीने की अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पिछले लगभग 15 वर्षों में सबसे अधिक है।
विज्ञापन
दिल्ली में रात का तापमान 31.9 डिग्री तक पहुंचा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में मई महीने की अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार यह पिछले लगभग 15 वर्षों में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। इससे पहले 26 मई 2012 को न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सफदरजंग और लोधी रोड सहित कई स्टेशनों पर रात में गर्म मौसम की स्थिति रही। गर्म रात तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है।
विज्ञापन
स्टेशनों के अनुसार सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है। रिज में 30.6 डिग्री (4.4 डिग्री अधिक), पालम में 30.5 डिग्री (3.4 डिग्री अधिक), लोधी रोड में 29.6 डिग्री (4.6 डिग्री अधिक) और आयानगर में 27.4 डिग्री सेल्सियस (0.7 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है और दिन में लू चलने का अनुमान है। वायु गुणवत्ता भी सुबह 9 बजे ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिसका एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 153 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार 0-50 ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।