फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Former councilor and alderman Kashi Ratre accused of Harassment victim lodged FIR in Bilaspur

Bilaspur: पूर्व पार्षद और एल्डरमेन काशी रात्रे पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 18 Apr 2025 08:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 18 Apr 2025 08:22 PM IST
सार

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की एक महिला ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद एवं एल्डरमेन काशी रात्रे पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Former councilor and alderman Kashi Ratre accused of Harassment victim lodged FIR in Bilaspur
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की एक महिला ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद एवं एल्डरमेन काशी रात्रे पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि काशी रात्रे ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा दिया और इसी बहाने नजदीकियां बढ़ाईं। भरोसे में लेकर उसने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया और उससे 50 हजार रुपए भी ले लिए। महिला जब गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिलाकर जबरन उसका गर्भपात करा दिया, जिससे उसकी तबीयत भी बिगड़ गई।आरोपी ने महिला को डराया-धमकाया और चुप रहने का दबाव बनाता रहा। 

विज्ञापन


काफी समय तक मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद आखिरकार महिला ने साहस कर सिरगिट्टी थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी काशी रात्रे के खिलाफ दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने जैसी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।आरोपी काशी रात्रे को जैसे ही शिकायत की जानकारी हुई वह फरार हो गया सिरगिट्टी पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है, और पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed