फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Driver absconds with owner car and Rs 10 lakh in Bilaspur

Bilaspur: ड्राइवर मालिक की कार और 10 लाख रुपये लेकर फरार, वाहन बरामद, चालक की तलाश जारी

Wed, 06 Mar 2024 05:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Mar 2024 05:08 PM IST
सार

कार के अंदर बैग मे करीबन 10 लाख रुपये रखे हुए थे कैलाश अग्रवाल ने इसकी जानकारी आसपास रिश्तेदारों को दी तब पता चला कि गनियारी के पास कार को ड्राइवर छोड़कर फरार हो गया है इधर कैलाश अग्रवाल तखतपुर थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया है।
 

विज्ञापन
Driver absconds with owner car and Rs 10 lakh in Bilaspur
अर्चना झा, एएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र मे राइस मिलर का ड्राइवर अपने मालिक की कार और उसमे रखे 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गया, पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है। बता दे की तखतपुर संगम नगर के रहने वाले कैलाश अग्रवाल अभी बिलासपुर में रहते हैं जिनका तखतपुर का ग्राम खम्हरिया में राइस मिल है। रोज की तरह वह आज सुबह घर से करीब 10 लाख रुपये लेकर ड्राइवर वेद प्रकाश सिंह उर्फ गोलू पिता दशरथ सिंह उम्र करीब 30 वर्ष बिलासपुर में रहने वाले ड्राइवर के साथ गया हुआ था।

विज्ञापन

 

युवक उनके यहां पिछले एक महिने से काम कर रहा था राइस मिल संचालक कैलाश अग्रवाल सुबह ड्राइवर के साथ तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम खमहरिया की राइस मिल में पहुंचे, पहुचने के बाद भी ड्राइवर कार में ही बैठा रहा इसी बीच राइस मिल मालिक जैसे ही राइस मिल अंदर गये तब देखा कि ड्राइवर गाड़ी से बैग और समान उतार कर ऑफिस नहीं लाया है और गाड़ी को रिवर्स कर खड़ा कर दिया। पीछे- पीछे बैग पहुंचाने का अनुमान लगाकर कैलाश अग्रवाल राइस मिल के अंदर चला गया तब ड्राइवर मौका पाते ही उसकी कार लेकर फरार हो गया। कैलाश अग्रवाल कुछ देर बाद जब बाहर आकर देखा तो उसका ड्राइवर और कार वहां नहीं था।

विज्ञापन

 

कार के अंदर बैग मे करीबन 10 लाख रुपये रखे हुए थे कैलाश अग्रवाल ने इसकी जानकारी आसपास रिश्तेदारों को दी तब पता चला कि गनियारी के पास कार को ड्राइवर छोड़कर फरार हो गया है इधर कैलाश अग्रवाल तखतपुर थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया की कार चालक द्वारा अपने मालिक की कार और पैसे लेकर फरार हो जाने की जानकारी मिली, जिसकी रिपोर्ट दर्ज करार्ई गई है वहीं फरार कार चालक की घेराबंदी की जा रही है। कार को गनियारी में छोड़कर चालक भाग निकला है। फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed