फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Deputy CM Sao attack on Congress those who have done injustice to the country are carrying out Nyaya Yatra in

Bilaspur: डिप्टी सीएम साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश के साथ अन्याय करने वाले निकाल रहे हैं न्याय यात्रा

Fri, 19 Jan 2024 07:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 19 Jan 2024 07:50 PM IST
सार

बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव ने एक बार फिर भगवान राम और कानून व्यवस्था पर हो रही राजनीति व राहुल गांधी के न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, चुनाव आता है तभी कांग्रेस को भगवान राम याद आते हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Sao attack on Congress those who have done injustice to the country are carrying out Nyaya Yatra in
डिप्टी सीएम अरुण साव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव ने एक बार फिर भगवान राम और कानून व्यवस्था पर हो रही राजनीति व राहुल गांधी के न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, चुनाव आता है तभी कांग्रेस को भगवान राम याद आते हैं। कांग्रेसियों को अपने केंद्रीय नेतृत्व से पूछना चाहिए उन्होंने अयोध्या के निमंत्रण को अस्वीकार क्यों किया। इसके बाद भी भगवान राम को काल्पनिक कहने वाले लोग अगर भगवान राम की भक्ति में आते हैं तो अच्छी बात है। लेकिन भगवान राम को मानना है तो कांग्रेसी पूरी आस्था और श्रद्धा से माने, राजनीतिकरण और दिखावे से नहीं।

विज्ञापन

 

आगे उन्होंने प्रदेश के कानून व्यवस्था पर कहा कि, अभी जो कुछ हो रहा है वह कांग्रेस के कुकर्मों के कारण है। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश को अपराध का गढ़ बनाया था। हमारी सरकार तेजी से इस दिशा में काम कर रही है। आने वाले समय में कानून व्यवस्था की स्थिति प्रदेश में मजबूत होगी, अच्छी होगी। आगे डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी के न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि, 75 सालों से जो कांग्रेस पार्टी देश के साथ अन्याय कर रही है, वह आज न्याय यात्रा निकाल रही है। देश की जनता ने तय कर लिया है नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है और छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें नरेंद्र मोदी को देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed