फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Deputy Chief Minister Arun Saw held a press conference listed major achievements of one year in Bilaspur

Bilaspur: उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने की प्रेसवार्ता, गिनाई एक साल की प्रमुख उपलब्धियां

Sat, 14 Dec 2024 05:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 14 Dec 2024 05:46 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक साल पुरा होने पर बताया कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पिछले 1 साल में 50660 आवासों का लक्ष्य मिला हैं।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Arun Saw held a press conference listed major achievements of one year in Bilaspur
डिप्टी सीएम अरुण साव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक साल पुरा होने पर बताया कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पिछले 1 साल में 50660 आवासों का लक्ष्य मिला हैं जिसमें से 42043 आवासों की स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने कहा कि आवासों की स्वीकृति प्रदान करने के संदर्भ में बिलासपुर जिला राज्य में पहले स्थान पर हैं,जो कि एक बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन


महतारी वंदन योजना के तहत बिलासपुर जिले की 4 लाख 24 हजार महिलाओं को लाभ मिल रहा हैं हर महिने 1 हजार रुपए की राशि डीबीटी के जरिए उनके बैंक खाते में नियमित रूप से डाली जा रही है। अब तक 10 किश्त की राशि महिलाओं को मिल चुकी हैं। योजना को लेकर महिलाएं काफी खुश हैं। उनका आत्म विश्वास बढ़ा है।महतारी सदन योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 2.7 करोड़ की लागत से 10 महतारी सदन स्वीकृत। प्रत्येक सदन की लागत 29 लाख 20 हजार रूपए। महिलाओं को आत्मनिर्भर व कुशल बनाने एवं महिला सशक्तिकरण का केन्द्र बनेगा यह सदन। इस सदन के जरिए महिलाओं के रोजगार एवं सर्वांगिण विकास का मार्ग खुलेगा।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा की धान खरीदी योजना के तहत जिले में 1 लाख 37 हजार 757 किसानों ने इस वर्ष धान बेचने के लिए समितियों में पंजीयन कराया हैं। पिछले साल से लगभग 5 हजार से ज्यादा नये किसान इस योजना से जुड़े हैं। प्रति क्विंटल 3100 रुपए व प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से धान बेचने की अधिकतम सीमा से जिले के किसानों में खुशी का माहौल है। धान खरीदी में पहली बार इलेक्ट्रानिक तौल का उपयोग किया जा रहा है।जिससे तौल में गड़बड़ी की आशंका दूर हो गई है। खरीदी कार्य में पारदर्शिता बढ़ी हैं 114 धान खरीदी केंद्रो में छोटे किसानो को माइक्रों एटीएम के जरिए 10 हजार तक नगद भुगतान भी किया जा रहा है। केंद्र में ही धान खरीदी का पैसा मिलने से किसानों को बैंक और एटीएम का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से किसान गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का विस्तार किया है अब 70 वर्ष या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी 5 लाख रूपए तक निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। जिले में पंजीयन एवं कार्ड बनाने का काम शुरू हो चुकाए। अब तक लगभग 1500 लोगों के कार्ड बनाये जा चुके हैं। वही राम लला दर्शन योजना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने लोगों के लिए रामलला दर्शन योजना शुरू की गई है। जिले में अब तक 7 ट्रेने भक्तों को लेकर रवाना हुई है, जिसमें जिले के 1500 से अधिक लोगों को श्री रामलला दर्शन का सौभाग्य मिला है। इस योजना के तहत् सरकार राज्य के लोगों को अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन निःशुल्क करा रही हैं। ट्रेन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के भोजन और रुकने की भी व्यवस्था सरकार द्वारा निःशुल्क की जा रही हैं। इस योजना को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। 

पीएम जनमन- बिलासपुर के कोटा विकासखण्ड के दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी बहुल इलाकों में पहुंचा मोबाईल सिग्नल बीएसएनएल एवं निजी कम्पनी द्वारा 10 मोबाईल टॉवरों की स्थापना, जिसमें 7 बीएसएनएल एवं 3 एयरटेल कम्पनी की हैं। खासकर बैगा-बिरहोर  जैसे पिछड़े आदिवासी सहित आम लोंगों के लिए विकास के द्वार खुले 696 पीव्हीटीजी परिवारों के लिए पक्का आवास स्वीकृत किया गया है, 661 परिवारों को आवास बनाने राशि जारी की जा चुकी है। इनमें से 131 आवास पूरे हो चुके हैं 426 आवास कार्य प्रगति पर हैं। विद्युतविहीन लक्षित 47 परिवारों के घरों को विद्युतीकृत किया गया। जल जीवन मिशन के तहत 1824 परिवारों में से 1098 हितग्राहियों के घर पाईप लाईन विस्तार का काम प्रगति पर है। 656 पीव्हीटीजी हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र, 6222 को आधार कार्ड, 2645  को जाति प्रमाण पत्र, 454 को किसान सम्मान निधि, 155 को मातृवंदन योजना, 239 को सुकन्या योजना, 1816 को राशन कार्ड, 1272 को उज्जवला योजना, 3449 को जनधन खाता, 456 को किसान क्रेडिट कार्ड, 1170 को जीवन ज्योति 1604 को पीएम सुरक्षा बीमा योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन  योजना से 881 पीव्हीटीजी हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

पीएम श्री स्कूल योजना के तहत जिले में 13 सरकारी स्कूल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएमश्री योजना के लिए चयनित किए गए। इन स्कूलों के 6564 विद्यार्थियों को फायदा मिल रहा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को क्रियान्वित कर प्रदर्शित करने और 21वीं सदी के प्रमुख कौशल से लैस व्यक्तियों के निर्माण और गुणात्मक शिक्षण के उद्देश्य से पीएमश्री स्कूल का संचालन किया जा रहा हैं चिन्हाकित विद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडल स्कूल के रूप में तब्दील किया जा रहा है।  जिले की 7 अस्पतालों को राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिला है मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में पिछले एक साल में स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं का काफी विस्तार हुआ। जिला अस्पताल बिलासपुर सहित 7 स्वास्थ्य केन्द्रों को मिला गुणवत्ता का राष्ट्रीय स्तर का एनक्यूएएस प्रमाण पत्र।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में पिछले 1 साल में 28 हजार 348 घरेलु नल कनेक्शन दिए गए। इस दौरान 248 उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किया गया। जिले में पिछले 1 साल में 29 ग्रामों में हर घर में नल कनेक्शन के माध्यम से पेय जल सुविधा पहुचायी गई। मिशन अंतर्गत 201 सोलर पंपों की स्थापना की गई तथा 144 राज्य मद के अंतर्गत नल कूपों का खनन किया गया।

जिले में लोगों के हित में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार किए गए हैं, जिसके अंतर्गत संगवारी बाईक एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई। प्रदेश के कोटा ब्लॉक के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई हैं। इस कार्य में 4 एम्बुलेंस लगे है जिनके द्वारा विगत् 7-8 माह में लगभग 5 हजार मरीजों को निकटस्थ स्वास्थ्य केंद्रो में भर्ती कराकर लाभ दिया गया है। लाभानवित हितग्राहीयों में बैगा एवं बिरहोर अत्यंत पिछड़े आदिवासी वर्ग के मरीज सामिल है।

वही पीएम ई बस सेवा में बिलासपुर का भी चयन हुआ है  इस योजना के तहत बिलासपुर नगर निगम को 50 ई बस मिलने वाली है। इसके लिए ई सिटी बस टर्मिनल तैयार करने नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा केंद्रांश और राज्यांश के मिलाकर 11 करोड़ 45 लाख की स्वीकृति दी गई है,जिसका टेंडर जारी किया गया है।

बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड- 
केंद्रीय आवासन एवं शहरी मंत्रालय की महत्वाकांक्षी मिशन सिटी 2.0 में बिलासपुर का चयन हुआ है। यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इस मिशन में देश के कुल 18 शहरों  का चयन किया गया है,जिसमें बिलासपुर शामिल है। 

यें प्रोजेक्ट पूरे हुए, जिनका लोकार्पण किया गया 
पिंक प्ले ग्राउंड 
बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने तीन बड़े प्रोजेक्ट पूरा किए गए है, जिसमें से एक महिलाओं के लिए प्रदेश के पहले पिंक प्ले ग्राउंड की सौगात बिलासपुर को मिली है। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर के बिलासा गर्ल्स कालेज मैदान को 4 करोड़ 34 लाख की लागत से पिंक प्ले ग्राउंड के रूप में तैयार किया गया है। 

हैप्पी स्ट्रीट जैसा की नाम से ही स्पष्ट है एक ऐसी सड़क जहां सिर्फ और सिर्फ खुशियां ही होगी। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्वस्थ्य जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर के ह्रदय स्थल में एक स्थाई हैप्पी स्ट्रीट का निर्माण किया गया है। शनिचरी बाजार के पास शहर के मध्य से गुजरने वाली अरपा नदी के किनारे 8 करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से बनाए गए हैप्पी स्ट्रीट पहुंचकर लोगों को आनंद की अनुभूति के साथ शांति और सुकून भी मिल रहा है। 

आईडब्ल्यूएमएस
इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, जिसके तहत घरों से कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ियों की वास्तविक जानकारी, उन्हें ट्रैक और गाड़ियों का लाइव लोकेशन कंट्रोल रुम में मिलती है। इस सिस्टम के शुरु हो जाने से सफाई कार्य और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य और भी बेहतर और सुचारु रुप से किया जा रहा है 9 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत की इस योजना से कचरा कलेक्शन कार्य में तेजी आएगी और छूटे हुए स्थानों की जानकारी मिल सकेगी।


कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग 
29 करोड़ 76 लाख  की लागत से साढ़े तीन एकड़ में कोतवाली थाना परिसर में तीन मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर के अलावा सभी फ्लोर में पार्किंग की सुविधा दी गई है जिसमें 192 कार और 325 बाइक एक साथ पार्क की जा सकेगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed