{"_id":"65e7fc5a7a85a8e6c305090c","slug":"dead-body-of-a-young-woman-found-in-the-pond-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: युवका का तालाब में मिला शव, पुलिस ने सुसाइड नोट किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: युवका का तालाब में मिला शव, पुलिस ने सुसाइड नोट किया बरामद
Wed, 06 Mar 2024 10:47 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में युवक की तालाब में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक की स्कूटी के डिक्की से शराब की खाली बोतल, सुसाइड नोट सहित चुहा मारने की दवाई का खाली रेपर बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के गांव मे तालाब में लाश मिली है। इसके साथ ही मृतक के स्कूटी की डिक्की से सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक सैदा के रहने वाले जितेंद्र कुमार दुबे 4 फरवरी की सुबह 11 बजे घर में जूनीपरा जाने के लिए कहकर निकला हुआ था। जब शाम तक नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश शुरू के लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। पांच फरवरी की सुबह घर वालों जानकारी मिली कि काकरिया तालाब में युवक की लाश है। जाकर देखने पर वह जितेंद्र का शव था। और उसकी स्कूटी तालाब के मेड़ पर थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन