Bilaspur: कांग्रेस प्रवक्ता अजय उपाध्याय का भाजपा पर हमला, बोले- खुल चुकी है मोदी सरकार की झूठ की पोल
कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की तरह जुमले नहीं फेंकती। छत्तीसगढ़ के संदर्भ में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यहां सर्वाधिक लोग रेलवे यातायात को अन्याय सह चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय आज बिलासपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में डबल इंजन के सरकार में बढ़ते क्राइम के ग्राफ को बताते हुए कहा कि यहां लोग अब असहाय हो गए हैं और छत्तीसगढ़ में दिनों दिन क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की झूठ की पोल खुल चुकी है। चार जून को देश और प्रदेश से बीजेपी खत्म हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने जो वादा की है उसे जरूर पूरा करेगी।
कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की तरह जुमले नहीं फेंकती। छत्तीसगढ़ के संदर्भ में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यहां सर्वाधिक लोग रेलवे यातायात को अन्याय सह चुके हैं। यहां राज्य के विकास में केंद्र सरकार ने खूब रोड़ा अटकाया है और सिर्फ चंद धन्ना सेठों को लाभ पहुंचाने का काम किया है।
इलेक्टोरल बांड के संदर्भ में अजय उपाध्याय ने कहा कि इस मामले में जो लोग भी दोषी सिद्ध होंगे उन्हें हमारी सरकार आने के बाद जरूर जेल भेजा जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव चुनाव आयोग की भूमिका भी संदिग्ध है, संविधान में संशोधन का मन बनाए लोगों की मंशा पूरी नहीं होगी। कांग्रेस पार्टी धर्म के नाम पर नहीं, काम के आधार पर वोट मांगती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि देश अब मोदी का जुमला समझ चुका है और जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है । चार जून के बाद चार सौ पार का नारा जुमला साबित होगा।