{"_id":"6404aad7814cc97c29019d63","slug":"cm-bhupesh-targets-bjp-on-reservation-bill-and-caste-census-in-bilaspur-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बात उसूलों पर आए तो टकराना जरूरी है': आरक्षण बिल पर फिर बोले CM भूपेश, कहा- युवाओं का भविष्य खराब कर रही BJP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बात उसूलों पर आए तो टकराना जरूरी है': आरक्षण बिल पर फिर बोले CM भूपेश, कहा- युवाओं का भविष्य खराब कर रही BJP
Sun, 05 Mar 2023 08:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 Mar 2023 08:14 PM IST
सार
मुख्यमंत्री बघेल ने यादव समाज के अहीर रेजिमेंट और जातीय जनगणना की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि, अहीर समाज समय-समय पर अपना बलिदान देता आया है। लंबे समय से अहीर रेजिमेंट की मांग चल रही है, उसका हम समर्थन करते हैं। इसके अलावा अहीर समाज के लिए जातीय जनगणना का भी समर्थन है। ताकि अहीर समाज के लोगों की जनगणना का योजनाओं के हित को उनतक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में लंबे समय से लटके हुए आरक्षण बिल को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में भाजपा समर्थन करती है, लेकिन फिर एकात्म परिसर से पर्ची राजभवन जाती है। भाजपा छत्तीसगढ़ के युवाओं से खिलवाड़ कर रही है। कहा कि, विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण को संदेहास्पद बताते हुए भाजपा ने हंगामा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, ...बात उसूलों पर आए तो टकराना जरूरी है। सीएम बघेल रविवार को बिलासपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसईसीएल के हैलीपैड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि, पहले राज्यपाल कहती थीं कि एक घंटे में हस्ताक्षर कर दूंगी, लेकिन दो दिसंबर से मार्च आ गया। हस्ताक्षर नहीं हुए। बहुत सारी भर्ती रुकी हुई है, बहुत सारी परीक्षाएं होनी है। जब बिल प्रस्तुत होता है, तो उससे पहले राज्य सरकार और पारित होने के बाद विधानसभा की संपत्ति हो जाता है। विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित हो गया। राज्यपाल के पास गया तो वह हमसे सवाल करती हैं। इसको हमने हाईकोर्ट में चुनौती दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि, इसी बात को लेकर भाजपा विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान शनिवार को बिल मुद्दे को संदेहास्पद बताया। इसका जब उन्होंने जवाब दिया तो भाजपा नेता हंगामा करने लगी और बर्हिरगमन किए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, जिंदा हैं तो जिंदा नजर आना जरूरी है, बात उसूलों पर आए तो टकराना जरूरी है। मुख्यमंत्री बघेल लालबहादुर शास्त्री स्कूल के मैदान में आयोजित यादव समाज के प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।