फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   chhattisgarh Husband committed suicide after killing his wife in bilaspur

पत्नी की हत्या कर दी जान: चरित्र पर संदेह था तो पति ने कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, फिर खुद भी लगा ली फांसी

Thu, 13 Apr 2023 07:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Apr 2023 07:45 PM IST
सार

थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू  ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या के बाद खुदकुशी की बात सामने आई है। यह भी पता चला है कि चरित्र पर संदेह के चलते पति ने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
chhattisgarh Husband committed suicide after killing his wife in bilaspur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अधेड़ ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। अधेड़ को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसके चलते उसने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन काट दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को पति-पत्नी की लाश घर में ही मिली है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद भेज दी है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोहनभाटा के सतनामीपारा निवासी कोमल बघेल (55) मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी भी था। घर में वह अपनी पत्नी तीतरी बाई बघेल (50) और बच्चों के साथ रहता था। कोमल को अपनी पत्नी तीतरी बाई के चरित्र पर शक था। इसके चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम भी कोमल शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। 
विज्ञापन




दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कोमल ने गुस्से में कुल्हाड़ी की गर्दन और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली। इसके बाद कोमल घर से बाहर चला गया। चीख सुनकर उसकी बेटी भी उठ गई। वहीं घर के बाहर अन्य लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच कोमल फिर घर लौटा और अंदर जाकर कमरे की म्यांर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed