{"_id":"652ae2b861ff9f7d500775d4","slug":"chhattisgarh-fight-between-abvp-and-nsui-workers-in-bilaspur-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatisgarh : बिलासपुर में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच खूनी टकराव, देर रात बार में हुआ जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatisgarh : बिलासपुर में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच खूनी टकराव, देर रात बार में हुआ जमकर हंगामा
Sun, 15 Oct 2023 12:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:19 AM IST
सार
घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है जहां बार में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाया था। उस पर एबीवीपी के जिला महामंत्री को समझाइश देना मंहगा पड गया।
विज्ञापन
जांच शुरू...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है जहां बार में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाया था। उस पर एबीवीपी के जिला महामंत्री को समझाइश देना मंहगा पड गया। उस पर रॉड से हमला कर दिया गया। इससे एबीवीपी नेता के सिर पर गहरी चोट आई है। दूसरे पक्ष के लोग भी इसमें घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सरकंडा के रहने वाले आयुष तिवारी एबीवीपी के जिला महामंत्री हैं और उनका भाई 36 मॉल में काम करता है। वह शुक्रवार करीब 11:30 बजे अपने भाई को लेने के लिए गया हुआ था। इसी समय एनएसयूआई के गौतम ऋषि,अंशुमान और उसके साथी शराब पीकर तंत्रा बार में बवाल कर रहे थे। आयुष तिवारी का भाई वहा था तो उससे विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसपर आयुष ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस पर सभी लोग वहां से निकल गए फिर बाद मे बदला लेने के लिए आयुष को रोककर NSUI के कार्यकर्ता 36 मॉल के नीचे मारपीट करने लगे। आयुष किसी तरह बीच बचाव कर वहा से निकला।
विज्ञापन
इसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचे और 10 12 युवको की टीम के साथ मिलकर आयुष की कार को रोककर उस पर रॉड और पत्थर से हमला कर दिया। हमले में आयुष का सिर फट गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।