फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   CG Election 2023 BJP MP Ravikishan did road show in favor of party candidate

CG Election 2023: भाजपा सांसद रविकिशन ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो, बघेल सरकार पर साधा निशाना

Wed, 08 Nov 2023 08:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 Nov 2023 08:32 PM IST
सार

रविकिशन ने बिलासपुर में विधानसभा बिल्हा के सिरगिट्टी क्षेत्र में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक के पक्ष में मतदान की।

विज्ञापन
CG Election 2023 BJP MP Ravikishan did road show in favor of party candidate
रविकिशन ने किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविकिशन ने बिलासपुर के विधानसभा बिल्हा के सिरगिट्टी क्षेत्र में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक के पक्ष में मतदान की।   इस दौरान उन्होंने  कहा है कि प्रदेश की भूपेश सरकार के शराब, कोयला समेत तमाम घोटालों की बदनामी तो बॉलीवुड में भी पहुंच गई है। उन्होनें कहा कि हमें अब लंबे समय तक कहानियों की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि छत्तीसगढ़ की सरकार ने घपलों-घोटालों की ढेरों कहानियाँ हमारे पास पहुँच गई है। 

विज्ञापन


'लबरा राजा' शीर्षक से बनी एक वेब सीरीज के कुछ अंशों का प्रदर्शन कर भाजपा सांसद ने कहा कि एक फिल्म निर्माता ने इस पर सीरीज बनाई है जो छत्तीसगढ़ में काफी देखी जा रही है। रविकिशन ने कहा कि अब हमारा स्पष्ट कहना है कि यह जो शुरुआती 5,000 करोड़ रुपए का महादेव ऐप घोटाला है जिसके जरिये छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा गया है। यह स्पष्ट हो चुका है कि सत्ता के संरक्षण में महादेव ऐप ने जन्म लिया और फला-फूला है। भाजपा सांसद ने कहा, 'मैं बाबा की नगरी गोरखपुर से बाबा का स्पष्ट संदेश लेकर आया हूँ कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश के पैसा लूटने वालों के खिलाफ भाजपा का बुलडोजर चलेगा।

विज्ञापन

 


भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पांच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को लूटकर बर्बाद कर दिया नोच डाला। छत्तीसगढ़िया के भोलेपन के साथ विश्वासघात किया है भाजपा के 15 वर्षों के शासनकाल में छत्तीसगढ़ जिस ऊँचाई पर पहुँचा था, कांग्रेस की सरकार ने पाँच साल में उससे कहीं ज्यादा नीचे गिरा दिया। रविकिशन ने भाजपा के घोषणा पत्र 'मोदी की गारंटी' की चर्चा करते हुए कहा कि इस गारंटी को लेकर हमने संकल्प लिया है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही पहले कैबिनेट बैठक में 18 लाख घरों का निर्माण पूरा करने के लिए राशि आवंटित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने नुक्क्ड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार के शासन काल में यदि सबसे ज्यादा संरक्षण मिला है तो वह अपराधियों और भ्रष्टाचारीयों को। प्रतिदिन लूट, भ्रष्टाचार, हत्या, में वृद्धि हो रही है। भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले इन भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का अंत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed