फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Brother and sister died after being hit by an unknown vehicle

Bilaspur: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर भाई-बहन की हुई मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा

Sat, 02 Sep 2023 10:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Sep 2023 10:21 AM IST
सार

बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्कूल जा रहे हैं भाई बहन को एक अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Brother and sister died after being hit by an unknown vehicle
Accident - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्कूल जा रहे हैं भाई बहन को एक अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास से लोग मुख्य मार्ग पर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिरगिट्टी क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में रहने वाले लालू केवट किराना दुकान चलाता है। जिसके भांजा और भांजी उसी के साथ रहकर सिरगिट्टी के शासकीय स्कूल में पढ़ाई करते हैं। रोज की तरह कक्षा दसवीं की छात्रा भावना केवट और कक्षा सातवीं के छात्र आयुष केवट साइकिल पर सवार होकर शनिवार सुबह सात बजे बन्नाक चौक स्थित सरकारी स्कूल जा रहे थे। तभी नगर निगम जोन 2 ऑफिस जाने वाले पेट्रोल टंकी के पास मोड पर पहुंचे थे कि अचानक तेज रफ्तार एक हाईवा ने दोनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसे मौके पर दोनों की मौत हो गई और चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन


हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिलहाल मौके पर तहसीलदार थाना प्रभारी पहुंचे हुए हैं और गुस्साए लोगों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed