Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bilaspur: Woman Doctor Arrested for Illegal Abortion of Minor, Main Accused in Exploitation Case Held Earlier

बिलासपुर में नाबालिग किशोरी का अवैध गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार: बिना अनुमति किया था अबॉर्शन

Mon, 16 Nov 2026 11:04 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 16 Nov 2026 11:04 AM IST
सार

बिना जरूरी शासकीय अनुमति के नाबालिग का गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि डॉक्टर को किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने गर्भपात किया।

विज्ञापन
Bilaspur: Woman Doctor Arrested for Illegal Abortion of Minor, Main Accused in Exploitation Case Held Earlier
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने नाबालिग किशोरी का नियम विरुद्ध तरीके से गर्भपात कराने के मामले में एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर ने शासन से आवश्यक अनुमति लिए बिना ही नाबालिग का अबॉर्शन किया था। पुलिस इस मामले में पहले ही पीड़िता का शोषण करने वाले मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में साक्ष्य मिलने के बाद अब डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र के निवासी आरोपी ने नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया था। इसके बाद आरोपी ने महिला डॉक्टर के सहयोग से किशोरी का गर्भपात कराया। डॉक्टर को किशोरी के नाबालिग होने की पूरी जानकारी थी, इसके बावजूद आवश्यक शासकीय अनुमति के बिना ही अबॉर्शन की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पांच दशक से नरैया तालाब में हो रही छठ पूजा: 85 साल की लखपति बाई ने सुनाई संघर्ष की भावुक कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
पीड़िता की शिकायत और मामले की जांच के दौरान तोरवा थाना पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सबसे पहले किशोरी का दैहिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और मेडिकल साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण किया।

जांच में खुली डॉक्टर की भूमिका
जांच आगे बढ़ने पर अबॉर्शन कराने में महिला डॉक्टर की सीधी भूमिका उजागर हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि डॉक्टर ने किशोरी के नाबालिग होने का तथ्य जानते हुए भी बिना अनुमति गर्भपात किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed