फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bilaspur Theft revealed in many areas goods worth Rs 26 lakh recovered

Bilaspur: कई इलाकों में हुई चोरी का खुलासा, 26 लाख रुपए का सामान बरामद, दो नाबालिग समेत आठ गिरफ्तार

Mon, 20 Feb 2023 01:20 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 Feb 2023 01:20 AM IST
सार

पुलिस ने दो नाबालिग समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों से 35 तोला सोना, 3 किलो चांदी के आभूषण, 05 स्मार्ट फोन, 01 एल ईडी टीवी, 02 स्कुटी और 24100 रुपए नगद समेत कुल 26 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

विज्ञापन
Bilaspur Theft revealed in many areas goods worth Rs 26 lakh recovered
कई इलाकों में हुई चोरी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में पुलिस ने सकरी, सिविल लाईन एवं तारबाहर थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने दो नाबालिग समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों से 35 तोला सोना, 3 किलो चांदी के आभूषण, 05 स्मार्ट फोन, 01 एल ईडी टीवी, 02 स्कुटी और 24100 रुपए नगद समेत कुल 26 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सभी आरोपी अपना शौक पूरा करने के लिए पहले गैंग बनाया फिर योजना बनाकर चोरी करते थे। लगातार हो रही चोरी की घटना के मद्देनजर पुलिस ने तस्दीक करते हुए संदेहियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली की घटना में नाबालिग भी शामिल हैं जो पुर्व में भी चोरी के अन्य मामलों में शामिल रहे हैं। मुख्य आरोपी विरेन्द्र साहू व अपचारी बालकों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था और चोरी का पूरा माल अपचारी बालक अपने घर पर मां के पास छुपाकर रखा था। जिसे बरामद कर लिया गया है। इस मामले में छह बालिक सहित नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम 
(1) वीरेंद्र साहू, पिता बैजनाथ साहू, 19 वर्ष, दाऊ बाबा मंदिर तोरवा।
(2) सरिता यादव , पति अमरदीप यादव, उम्र 35 वर्ष, अमेरी थाना सकरी
(3) मदन यादव, पिता रामजी यादव, उम्र 19 वर्ष, शिव मंदिर के पास तोरवा
(4) रिशु घोड़े, पिता सुभाष घोड़े, उम्र 23 वर्ष, टिकरापारा 
(5) किशन सोनी पिता उमेश कुमार सोनी टिकरापारा 
(6) हसन मलिक पिता मुबारक मलिक जुनी लाईन (सानिया ज्वेलर्स)सिटी कोतवाली 
और दो विधि से संघर्षरत बालक पुलिस के गिरफ्त में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed