{"_id":"66e3198b5ba764406001a9e2","slug":"bilaspur-police-arrested-an-accused-in-murder-case-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder In Bilaspur: न मोबाइल था... न ही घर आता जाता, पुलिस ने हत्यारे को ऐसे दबोचा; वारदात के बाद से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Bilaspur: न मोबाइल था... न ही घर आता जाता, पुलिस ने हत्यारे को ऐसे दबोचा; वारदात के बाद से था फरार
Thu, 12 Sep 2024 10:12 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:12 PM IST
सार
बिलासपुर में हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने राहुल सिंह चौहान नाम के शख्स का बेरहमी से कत्ल कर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के पुराना बस स्टैंड में हुई हत्या के मामले पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते 25 अगस्त को आरोपी ने राहुल सिंह चौहान का बेरहमी से कत्ल कर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
वहीं हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कई दिनों तक पुलिस गिरफ्त से बाहर था। वहीं काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ पाई है। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ने चिंगराजपारा में चाकूबाजी की घटना को भी अंजाम दिया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने बताया है कि आरोपी नशे का आदि था। जिसके ऊपर करीब पांच मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास न मोबाइल था और न ही वो घर आता जाता था। जिससे आरोपी की पहचान होने के बाद भी उसे पकड़ने में काफी दिक्कत हो रही थी। पूछताछ में बता चला की अचानक हुए विवाद के चलते आरोपी ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
