{"_id":"650d460c04f2b788f50f43fb","slug":"bilaspur-news-fire-in-school-van-creates-panic-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: स्कूली वैन में आग लगने से मचा हड़कंप, एक बच्ची झुलसी; अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: स्कूली वैन में आग लगने से मचा हड़कंप, एक बच्ची झुलसी; अस्पताल में कराया भर्ती
Fri, 22 Sep 2023 01:15 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:15 PM IST
सार
बिलासपुर के तखतपुर इलाके में एक स्कूली वैन में आग लगने से हड़कंप मच गया। वैन में कई बच्चे सवार थे, इनमें से एक बच्ची झुलस गई। जिसे तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Bilaspur News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर के तखतपुर इलाके में एक स्कूली वैन में आग लगने से हड़कंप मच गया। वैन में कई बच्चे सवार थे, इनमें से एक बच्ची झुलस गई। जिसे तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तखतपुर बालक हाईस्कूल के पास संचालित आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे वेन और अन्य साधनों से स्कूल जाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बच्चे स्कूली वैन में स्कूल जा रहे थे। जब वैन गुरुद्वारा रोड ताम्रकार ज्वेलर्स के पास पहुंची थी तो अचानक उसमें आग लग गई। हालांकि आसपास के लोगों ने तत्काल पानी डालकर वेन में लगी आग को बुझा दिया।
विज्ञापन
वहीं, वैन में आग लगते ही सभी बच्चों को तुरंत बाहर निकाला गया। इससे बडी घटना होते-होते बच गई। हालांकि, एक छात्रा आराध्या केशरवानी पिता अतुल केसरवानी निवासी जनकपुर तखतपुर इस घटना में झुलस गई है। जिसे तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन