फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bilaspur Fierce fire in plastic wholesale shop

Bilaspur: प्लास्टिक की होलसेल दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, घंटों बाद बूझी पटाखे की चिंगारी

Mon, 12 Jun 2023 08:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 12 Jun 2023 08:50 PM IST
सार

तेलीपारा ज्वालीनाला के पास प्लास्टिक का होलसेल और चिल्हर दुकान है। इसी प्लास्टिक की होलसेल दुकान में भीषण आग लग गई। प्लास्टिक और जनरल सामान जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
Bilaspur Fierce fire in plastic wholesale shop
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के मुख्य मार्केट तेलीपारा में सोनी गली के पास एक प्लास्टिक की होलसेल दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान पर रखे प्लास्टिक और जनरल सामान जलकर खाक हो गया। जिसमें लाखों रुपए के नुकसान होने की बात सामने आ रही है। आग लगने की वजह पटाखे की चिंगारी को बताई जा रही है। फिलहाल, मोहल्ले वालो की मदद से आग पर आधा काबू पाया गया। जिसके बाद दमकल की टीम पहुंची और फिर आग पर पूरी तरह से काबू पाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

दरअसल, तेलीपारा ज्वालीनाला के पास प्लास्टिक का होलसेल और चिल्हर दुकान है। जहां सोनी गली में रहने वाले सतीश तिवारी का सोनी गली में गोदाम बना हुआ है। जहां से वह अपना सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाना ले जाना और सेल करता है। इसी बीच आसपास के लोगों ने उस गोदाम से धुआं निकलते देखा। जिसके बाद गोदाम संचालक को आग लगने की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर आसपास के व्यापारी और मुहल्ले के लोगो ने बिना देरी किए हुए अपने-अपने माध्यम से आग पर काबू पाने के लिए जुट गए। कोई घरों से पानी लाकर आग बुझाने में जुटा तो वहीं व्यापारी आग बुझाने के लिए फायर एक्सटेंशन लेकर वहां पहुंच गए। एक दूसरे ने आपस में हाथ बटाते हुए गोदाम के अंदर रखे सामानों को बाहर निकालना शुरू किया। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस और दमकल को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंचकर दमकल पूरी तरह आग पर काबू पाया। फिलहाल, पटाखे से निकली चिंगारी के कारण लगने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पास में ही एक दिन पहले एक परिवार में बेटी का जन्म हुआ। इस पर छोटे बच्चों ने पटाखे जलाए। जिसका चिंगारी छीटककर गोदाम के भीतर चला गया। जिससे यह आग लगने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, आग लगने की कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed