फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   bike rider dies after being crushed by hiva in Bilaspur

Bilaspur: रेत से भरी हाईवा ने टक्कर मारकर बाइक सवार को कुचला, पहिया चढ़ने से सिर के हुए टुकड़े

Wed, 24 May 2023 08:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 24 May 2023 08:27 PM IST
सार

पुलिस को युवक के शव के कपड़ों से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। इससे युवक की शिनाख्त जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण में पामगढ़ के ग्राम धरदेई निवासी तानसेन कुर्रे (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन
bike rider dies after being crushed by hiva in Bilaspur
हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के  बिलासपुर में बुधवार को रेत से भरी हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आमने-सामने हुई इस टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान हाइवा ने उसका सिर कुचल दिया। इसके चलते उसके सिर के टुकड़े हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद चालक हाईवा छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। हादसा मस्तूरी थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी की ओर एक हाईवा रेत भरकर मल्हार की ओर जा रहा था। अभी वो पकरिया मोड़ के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर गिरा  और हाईवा ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और डायल-112 को सूचना दी। इस बीच चालक हाईवा छोड़कर भाग निकला। कुचले जाने से शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। 
विज्ञापन




पुलिस को युवक के शव के कपड़ों से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। इससे युवक की शिनाख्त जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण में पामगढ़ के ग्राम धरदेई निवासी तानसेन कुर्रे (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि बाइक सवार युवक कहां जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई और शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल हाईवा चालक के बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed