{"_id":"6438082fb33e3b8ba604c634","slug":"bhartiya-kisan-sangh-protested-by-accusing-cooperative-bank-of-embezzlement-in-bilaspur-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: भारतीय किसान संघ ने किया प्रदर्शन, सहकारी बैंक में जमा किसानों की करोड़ों की राशि के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: भारतीय किसान संघ ने किया प्रदर्शन, सहकारी बैंक में जमा किसानों की करोड़ों की राशि के गबन का आरोप
Thu, 13 Apr 2023 07:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 13 Apr 2023 07:18 PM IST
सार
पिछले दिनों इसे लेकर जिला प्रशासन और बैंक प्रबंधन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई थी, बावजूद इसपर कोई प्रयास नहीं हुआ। इसके बाद आज एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर किसान अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन
किसान संघ ने प्रदर्शन कर दिया धरना।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भारतीय किसान संघ ने गुरुवार को जिला सहकारी बैंक पर गबन का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। संघ का आरोप है कि बैंक ने किसानों के करोंडों रुपये की राशि का गबन किया है। उन्होंने इसमें शामिल दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। इस दौरान प्रभावित किसान भी धरना प्रदर्शन में शामिल रहे। मंच से भारतीय किसान संघ और प्रभावित किसानों ने अपने जमा राशि का हिसाब मांगा।
किसान संघ और किसानों ने बताया कि, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के मंडी शाखा में 70 किसानों के जमा खाते से करोड़ों रुपए का गबन कर लिया गया है। जिसकी जानकारी किसानों को होने पर उन्होंने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर और बैंक प्रबंधन से की थी। पांच माह बीतने के बाद भी अपने जमा पैसे के लिए किसान भटक रहे हैं। आश्वासन के नाम पर केवल जांच प्रक्रिया का हवाला दिया जा रहा है।
किसानों ने बताया कि पिछले दिनों इसे लेकर जिला प्रशासन और बैंक प्रबंधन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई थी, बावजूद इसपर कोई प्रयास नहीं हुआ। इसके बाद आज एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर किसान अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने मामले में जांच के साथ किसानों का राशि लौटाने और दोषी अधिकारी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।