फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Administration strict on illegal liquor 93 liters of liquor and 795 kg of lahan seized in different raids in B

Bilaspur: अवैध शरराब को लेकर प्रशासन सख्त, अलग-अलग छापेमारी में 93 लीटर शराब 795 किलो लाहन जब्त

Fri, 23 May 2025 07:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 May 2025 07:59 PM IST
सार

बिलासपुर में सहायक आयुक्त आबकारी बिलासपुर के नवनीत तिवारी के दिशा निर्देश में अवैध शराब की छापा मार कार्रवाई की गई जिसमे सीपत थाना क्षेत्र मे चार जगहो पर प्रकरण कायम कर 93 लीटर महुआ शराब व 795 किलो महुआ लाहन जप्त किया गया। 

विज्ञापन
Administration strict on illegal liquor 93 liters of liquor and 795 kg of lahan seized in different raids in B
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में सहायक आयुक्त आबकारी बिलासपुर के  नवनीत तिवारी के दिशा निर्देश में अवैध शराब की छापा मार कार्रवाई की गई जिसमे सीपत थाना क्षेत्र मे चार जगहो पर प्रकरण कायम कर 93 लीटर महुआ शराब व 795 किलो महुआ लाहन जप्त किया गया  जिसमे अजमानतीय प्रकरण मे सत्यम लोनिया पिता मोती लाल लोनिया ग्राम गुड़ी थाना सीपत 18 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया, राम सागर पिता सुख सागर लोनिया गुड़ी थाना सीपत से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया और अभिषेक पिता सखाराम ग्राम खाड़ा थाना सीपत से 15 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।वही हर प्रसाद पिता राम साय ग्राम मोहरा थाना सीपत से 8 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। जिन्हे आबकारी अधिनियम की धारा34(2) 59(क)का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


वही दुसरे मामले मे कोटा क्षेत्र मे पुलिस ने अवैध महुआ शराब पर कार्यवाही की है जिसमे  532 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 106400 जप्त किया है 22.05.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम गनियारी मे वीरेंद्र कुमार वर्मा पिता हरिराम वर्मा उम्र 32 वर्ष के महुआ शराब बनाकर बिक्री कर रहा है। इसपर पुलिस दबीश दी और उनके कब्जे से अलग अलग प्लास्टिक जरीकेन में कुल 7 लीटर कीमती 1400 जब्त किया गया है साथ ही ग्राम गनियारी के आरोपी चंद्र भूषण वर्मा पिता स्व. कुंजराम वर्मा के कब्जे से कल 525 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 105000 को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed