{"_id":"677fadf93a28740a3e0d4207","slug":"acid-poured-on-student-back-during-practical-admitted-in-critical-condition-in-bilaspur-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: प्रैक्टिकल के समय छात्र की पीठ में डाला एसिड, गंभीर हालत में भर्ती, आरोपी रेस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: प्रैक्टिकल के समय छात्र की पीठ में डाला एसिड, गंभीर हालत में भर्ती, आरोपी रेस्टीकेट
Thu, 09 Jan 2025 04:38 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 09 Jan 2025 04:38 PM IST
सार
बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल में एक छात्र के द्वारा दूसरे छात्र के ऊपर प्रेक्टिकल करते हुए पीठ में एसिड डालने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल में एक छात्र के द्वारा दूसरे छात्र के ऊपर प्रेक्टिकल करते हुए पीठ में एसिड डालने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है की छात्र को गंभीर स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक कक्षा 11वीं के ईसा राज नाम का छात्र आत्मानंद स्कूल में 11वीं का छात्र है जिसकी 8 जनवरी को दोपहर लगभग 1 बजे स्कूल में प्रैक्टिकल चल रहा था प्रेक्टिकल करते हुए समय कक्षा 11वीं के ही अन्य छात्र ने अपने ही साथी छात्र ईशा राज के पीठ पर एसिड डाल दिया गया जिनके कारण वह झुलस गया। मामले मे पालक ने कार्यवाही की मांग की है।तखतपुर बीईओ कामेश्वर बैरागी ने कहा की बच्चे के ऊपर एसिड डालने की जानकारी प्राप्त हुई है मीटिंग के कारण बाहर हूं स्कूल के प्राचार्य से इस विषय में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
प्राचार्य पीएम स्वामी आत्मानंद स्कूल तखतपुर के मौशमी रॉबिंसन ने कहा की 11वीं के साइंस के विद्यार्थी ईसा राज के ऊपर प्रैक्टिकल करते वक्त एसिड डालने की शिकायत उसके पैरेंट्स के माध्यम से आया है दोनों बच्चों के अभिभावकों के मध्य चर्चा कर बच्चे को समझाइश देकर दुसरे बच्चे को 20 जनवरी तक रेस्टीगेट किया गया है।
विज्ञापन