फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   accused of misdeed girl by taking hostage arrested in bilaspur

Bilaspur: किरायेदार युवती को घुमाने के बहाने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, न्यूड वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

Sat, 07 Jan 2023 07:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 07 Jan 2023 07:37 PM IST
सार

आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान दीपक ने युवती का न्यूड वीडियो भी बना लिया था। इसकी जानकारी युवती को नहीं थी। जब युवती ने दीपक से शादी न करने और मकान खाली कराने का दबाव बनाने की बात कही तो आरोपी ने न्यूड वीडियो की बात बताई। 

विज्ञापन
accused of misdeed girl by taking hostage arrested in bilaspur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने अपनी ही किरायेदार युवती से  दुष्कर्म किया। आरोपी घुमाने के बहाने युवती को ले गया और बंधक बना लिया। इस दौरान युवती का न्यूड वीडियो भी बनाया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मकान मालिक के घर आना-जाना था युवती का
जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन क्षेत्र में 24 साल की एक युवती करीब एक साल से परिवार के साथ किराये पर रहती थी। वह प्राइवेट जॉब करती। जबकि मकान मालिक दीपक गेंदले (26) मस्तूरी के दर्रीघाट में रहता था। युवती का मकान मालिक के घर भी आती-जाती रहती थी। इसके चलते दीपक और युवती के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि करीब आठ महीने पहले दीपक घुमाने का झांसा देकर युवती को दर्रीघाट ले गया। 
विज्ञापन




शादी की बात कही तो मकान खाली करने का दबाव बनाया
युवती ने पुलिस को बताया कि दीपक ने उसे कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किसी को भी इसकी जानकारी न दे, इसके लिए युवती से शादी का वादा किया। कुछ समय बाद जब युवती ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो पहले आरोपी टाल-मटोल करता रहा, फिर इससे मुकर गया। आरोपी ने शादी से बचने के लिए युवती और उसके परिवार वालों पर घर खाली करने का दबाव भी बनाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान दीपक ने युवती का न्यूड वीडियो भी बना लिया था। इसकी जानकारी युवती को नहीं थी। जब युवती ने दीपक से शादी न करने और मकान खाली कराने का दबाव बनाने की बात कही तो आरोपी ने न्यूड वीडियो की बात बताई। साथ ही उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इससे परेशान होकर युवती थाने पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed