{"_id":"6777d8f21e58831f400c4692","slug":"a-young-man-was-killed-by-attacking-him-with-a-sharp-knife-in-bilaspur-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: धारदार चाकू से हमलाकर युवक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: धारदार चाकू से हमलाकर युवक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Fri, 03 Jan 2025 07:06 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 03 Jan 2025 07:06 PM IST
सार
बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में दो जनवरी को एक युवक की धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई गाली गलौच से परेशान होकर युवक ने उसे मौत के घाट उतार दिया था फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में दो जनवरी को एक युवक की धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई गाली गलौच से परेशान होकर युवक ने उसे मौत के घाट उतार दिया था फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दरअसल सरकंडा थाना क्षेत्र के एकता कालोनी अशोक नगर के रहने वाले प्रार्थी लक्ष्मण बरगाह ठाकुर पिता राम कैलाश ठाकुर ने 2 जनवरी को सरकण्डा थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मोबाईल दुकान चलाता है, इसका भाई खगेद्र उर्फ गोलू ठाकुर अशोक नगर मुरूम खदान में अकेले रहता है इसी बीच 2 जनवरी के सुबह करीब 7 बजे उसे फोन से सूचना मिला कि उसका भाई खगेन्द्र उर्फ गोलू अशोक नगर में मेलू साहू के घर के बगल वाली गली में मृत हालात में पड़ा है।
विज्ञापन
जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दिया है।इसकी सुचना मृतक के भाई ने थाने मे दी इसपर पुलिस एसीसीयू बिलासपुर, एफ एस एल और पुलिस डॉग स्कॉड के साथ टीम तैयार कर अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी व पता तलाश किया जा रहा था इस बीच मुखबीर से सूचना मिला कि रात में मृतक और कमलेश देवांगन के बीच विवाद हुआ था,उस सूचना पर कमलेश देवांगन का पता तलाश किया गया जो फरार था इसी दौरान आरोपी को अशोक नगर अटल आवास में घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर कमलेश देवांगन ने बताया कि मृतक खगेन्द्र सिंह घटना के पहले इससे गाली गलौच करते रहता था जिससे वह रंजिश रखता था और सही मौके के तलाश में था नये साल में उसे अकेले पाकर मौका मिलने पर अपने पास रखे चाकू से मार कर हत्या कर दिया साथ ही चाकू व पहने हुये कपड़े, जैकेट को अपने भाई शनि देवांगन के साथ मिलकर छिपा दिया।सरकंडा पुलिस दोनो को हिरासत में लेकर घटना में इस्तेमाल चाकू व कपड़े को बरामद कर लिया गया और आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।